भूकंप के झटकों से हिली दिल्ली-NCR की धरती, जानिए कहां था केंद्र

नई दिल्ली
दिल्ली एनसीआर में बुधवार दोपहर एक बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के करूर इलाके में था। जिसकी तीव्रता 5.8 दर्ज की गई है। बता दें कि दिल्ली-नोएडा के लोगों को भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए। कुछ लोग जो ऑफिस में बैठे थे उन्हें काम करते हुए कुर्सी के हिलने का एहसास हुआ।

फिलहाल भारत, पाकिस्तान या अफगानिस्तान समेत कहीं से भी किसी तरह के जान या माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। इस भूकंप के झटके दिल्ली, पश्चिम यूपी, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और पंजाब समेत कई राज्यों में महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी के अनुसार भूकंप आने का समय 12:58 मिनट दर्ज किया गया है। सेंटर फॉर सेसमोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6 से कम रहे तो ज्यादा खतरा नहीं रहता है। लेकिन इस भूकंप का केंद्र जमीन से ज्यादा नीचे नहीं था, ऐसे में यह खतरनाक भी हो सकता था। फिर भी अब तक कहीं से भी जान या माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे का कहना है कि भूकंप की तीव्रता 5.8 नहीं बल्कि 5.4 थी। इसका असर पाकिस्तानी पंजाब के ज्यादातर शहरों में दिखा है। इनमें मियांवाली, खानेवाल, टोबा टेक सिंह, गुजरात, सरगोधा और झांग शामिल हैं। इसके अलावा राजधानी इस्लामाबाद, मुल्तान और लाहौर में भी भूकंप के झटके लगे हैं। वहीं खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर के अलावा स्वात घाटी, उत्तरी वजीरिस्तान आदि भी भूकंप आया है। बता दें कि 29 अगस्त को भी भूकंप आया था, जिसका केंद्र अफगानिस्तान में पाया गया था।

कहां- कहां पर हिली धरती

पाकिस्तान में आए भूकंप के झटके देश के कई राज्यों में महसूस किए गए। बता दें कि दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर में भी लोगों को धरती के हिलने का आभास हुआ। बता दें कि बीते दो हफ्तों में ये दूसरी बार है जब दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।

कितनी तीव्रता कितनी खतरनाक?

कोई भूकंप कितना खतरनाक है? इसे रिक्टर स्केल पर मापा जाता है. भूकंप में रिक्टर पैमाने का हर स्केल पिछले स्केल के मुकाबले 10 गुना ज्यादा खतरनाक होता है.

– 0 से 1.9 की तीव्रता वाले भूकंप का पता सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही चलता है.

– 2 से 2.9 की तीव्रता का भूकंप आने पर हल्का कंपन होता है.

– 3 से 3.9 की तीव्रता का भूकंप आने पर ऐसा लगता है जैसे मानो बगल से कोई ट्रक गुजर गया हो.

– 4 से 4.9 की तीव्रता के भूकंप में खिड़कियां टूट सकतीं हैं. दीवारों पर टंगे फ्रेम गिर सकते हैं.

– 5 से 5.9 की तीव्रता वाले भूकंप में घर का फर्नीचर हिल सकता है.

– 6 से 6.9 की तीव्रता वाला भूकंप इमारतों की नींव को दरका सकता है, ऊपरी मंजिलों को नुकसान पहुंच सकता है.

– 7 से 7.9 की तीव्रता का भूकंप आने पर इमारतें ढह जातीं हैं. जमीन के अंदर पाइप लाइन फट जातीं हैं.

– 8 से 8.9 की तीव्रता के भूकंप में इमारतों के साथ-साथ बड़े-बड़े पुल भी गिर सकते हैं.

– 9 या उससे ज्यादा की तीव्रता का भूकंप आने पर जमकर तबाही मचती है. कोई मैदान में खड़ा हो तो उसे धरती हिलती हुई दिखाई देगी. समंदर नजदीक हो तो सुनामी आ सकती है.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति