बारिश के दिनों में बिना वॉश पायदान क्लीन करने का यहां जानिए आसान तरीका

बारिश के दिनों में जूतों-चप्पलों में लगी मिट्टी-कीचड़, गंदगी की वजह से पायदान बहुत जल्दी गंदे हो जाते हैं. आइए यहां जानते हैं उसे बिना वॉश करे कैसे उसे करें क्लीन…

फिटकरी
फिटकरी की मदद से भी आप पायदान को साफ कर सकते हैं. पायदान को ड्राई क्लीन करने के लिए गुनगुना पानी लेकर उसमें फिटकरी डाल कर घोल बना लीजिए. अब 2 ढक्कन शैंपू मिक्स कर दें. इस घोल को किसी स्प्रे बोतल में डालकर एक सूती कपड़े पर छिड़कें. फिर इसे कपड़े की मदद से पायदान को क्लीन करें. इसकी मदद से पायदान पर जमी गंदगी को आसानी से क्लीन कर सकते हैं. आखिरी में डोरमेट को धूप में थोड़ा सुखा भी लीजिए.

वैक्यूम क्लीनर
अगर आपके घर में वैक्यूम क्लीनर है तो आप उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जिस तरह आप कालीन और मैट्स को वैक्यूम क्लीनर से साफ करते हैं वैसे ही मोटे और हैवी पायदान को भी क्लीन कर लीजिए. इसकी मदद से डोरमेट पर लगी धूल-मिट्टी और गंदगी निकल जाएगी. और, आपको पायदान धोने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

कपड़े धोने वाला ब्रश
कपड़े धोने वाले ब्रश से आप इसे साफ कर सकते हैं. आप सबसे पहले डोरमेट को उठाकर कई बार फटकार दीजिए. इससे पायदान की सारी धूल निकल जाएगी. अब कपड़े धोने वाले किसी पुराने ब्रश से पायदान को घिसते हुए साफ कर दीजिए. ध्यान रहे आपको गीला नहीं बल्कि सूखा ब्रश इस्तेमाल करना है. इससे पायदान में लगी पूरी गंदगी साफ हो जाएगी.

वैक्यूम क्लीनर
अगर आपके घर में वैक्यूम क्लीनर है तो आप उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जिस तरह आप कालीन और मैट्स को वैक्यूम क्लीनर से साफ करते हैं वैसे ही मोटे और हैवी पायदान को भी क्लीन कर लीजिए. इसकी मदद से डोरमेट पर लगी धूल-मिट्टी और गंदगी निकल जाएगी. और, आपको पायदान धोने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

सिरका
बारिश के दिनों में आप इसकी मदद से भी पायदान को साफ कर सकती हैं. सबसे पहले सिरके को पानी में मिलाकर घोल बना लीजिए. अब इसे एक स्प्रे बोतल में डालकर पायदान पर छिड़क दीजिए. थोड़ी देर ऐसा ही छोड़ने के बाद सूखे कपड़े से क्लीन कर दीजिए.

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा से भी आप अपने डोरमेट को साफ कर सकते हैं. इसके लिए एक सूती कपड़े पर थोड़ा सा बेकिंग पाउडर डालकर पायदान की सतह को साफ कर लीजिए. दरअसल बेकिंग सोडा गंदगी को सोख लेगा और आपका डोरमेट क्लीन हो जाएगा.

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति