दक्षिण अमेरिका विश्व कप क्वालीफायर : कोलंबिया ने अर्जेंटीना को हराया

बोगोटा (कोलंबिया)
जेम्स रौड्रिगेज के पेनल्टी पर किये गए गोल की मदद से कोलंबिया ने दक्षिण अमेरिकी विश्व कप फुटबॉल क्वालीफायर मुकाबले में अर्जेंटीना को 2.1 से हराया। अर्जेंटीना को लियोनेल मेस्सी की कमी खली जो चोट के कारण कोपा अमेरिका फाइनल के बाद से नहीं खेल रहे हैं। कोलंबिया के लिये येरसोन मोस्केरा ने 25वें मिनट में पहला गोल किया लेकिन निको गोंजालेस ने 48वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। रौड्रिगेज ने 60वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके कोलंबिया को जीत दिलाई।

विश्व कप चैम्पियन अर्जेंटीना ने जुलाई में कोलंबिया को 1.0 से हराकर कोपा अमेरिका खिताब जीता था। अन्य मुकाबलों में बोलिविया ने चिली को 2.1 से हराया जबकि इक्वाडोर ने पेरू को एक गोल से मात दी। वेनेजुएला और उरूग्वे का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा। दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर से शीर्ष छह टीमें 2026 विश्व कप में सीधे जगह बनायेंगी।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति