फ़िल्म ‘बोंग’ का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ प्रीमियर

मुंबई,

एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट, और सूटेबल पिक्चर्स की फ़िल्म 'बोंग' का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ। लक्ष्मीप्रिया देवी (एलपी) द्वारा डायरेक्टेड फिल्म "बोंग" पहली बार 07 सितंबर, 2024 को 49वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में डिस्कवरी सेक्शन में दिखाई गई। एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स द्वारा को-प्रोड्यूस यह फिल्म टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली मणिपुर की पहली फिक्शन फिल्म है। O5 से 15 सितंबर, 2024 तक आयोजित होने वाला यह मशहूर फेस्टिवल वर्ल्ड सिनेमा में नई टेलेंट को पेश करने पर फोकस करता है।

"बोंग" से पहले, सिर्फ दो मणिपुरी फिल्मों को इस फेस्टिवल में दिखाया गया था: "इमागी निंगथेम" और डॉक्यूमेंट्री "ए क्राई इन द डार्क।" अब "बोंग" मणिपुर के कम-जाने जानें वाले सिनेमा की तरफ फिर से सबका ध्यान खींच रहा है।

कहानी एक छोटे लड़के के बारे में है, जो अपने परिवार को दोबारा एक साथ लाने के लिए अपने बिछड़े हुए पिता को वापस घर लाना चाहता है। फिल्म इंफाल पश्चिम के गांव खुरखुल और भारत-म्यांमार सीमा के शहर मोरेह में सेट है। ये सिर्फ परिवार की कहानी नहीं है, बल्कि मणिपुर के लोग और उनकी स्पिरिट को एक सलाम भी है।

लक्ष्मीप्रिया को अपनी दादी द्वारा 70 के दशक के अंत और 80 के दशक की शुरुआत में मणिपुर के कठिन समय के दौरान सुनाई गई लोक कथाओं से प्रेरणा मिली है। इस बारे में बात करते हुए वह कहती हैं, "मेरी पसंदीदा बचपन की याद मच्छरदानी के नीचे अपनी दादी की कहानियाँ सुनना है, जबकि बाहर गोलियों की आवाज़ें सुनाई देती थीं। यह फ़िल्म उन कहानियों को बताने का मेरा तरीका है।"बोंग" बनाना चुनौतीपूर्ण था।

एलपी ने बताया कि मणिपुर में लोकल आर्टिस्ट्स और क्रू के साथ फिल्म बनाना मुश्किल था, जिनमें से कई फिल्म मेकिंग में नए थे। हालांकि, लोकल कम्युनिटी के समर्थन ने इसे मुमकिन बना दिया। वह आगे कहती हैं, "मैं मणिपुर में सभी कम्युनिटीज के साथ काम करने के लिए आभारी हूं।"

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति