मुइज्जू को आ गई अक्ल, भारत यात्रा से पहले दो मंत्रियों का इस्तीफा, पीएम मोदी के खिलाफ उगला था जहर

माले
 मालदीव के चीन परस्त राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की सरकार ने मंगलवार को बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। मोहम्मद मुइज्जू ने इसी साल जनवरी में पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले अपने तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया था। मंत्रियों के इस्तीफे की जानकारी ऐसे समय में आई है, जब बीजिंग के पाले में जाकर बैठे मुइज्जू एक बार फिर से नई दिल्ली के साथ रिश्तों को बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी सिलसिले में उनका जल्द भारत आने का कार्यक्रम है। मालदीव सरकार की प्रवक्ता ने हीना वलीद ने कहा है कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू बहुत जल्द ही भारत की आधिकारिक यात्रा पर आने वाले हैं।

इसके पहले मालदीव के राष्ट्रपति आमतौर पर पदभार संभालने के तुरंत बाद भारत की आधिकारिक यात्रा करते थे, लेकिन चीन से दोस्ती रखने वाले मुइज्जू ने अभी तक भारत की आधिकारिक यात्रा नहीं की है। संभावित यात्रा के बारे में वलीद ने कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं, ऐसी यात्राएं दोनों देशों के नेताओं के लिए अधिकतम सुविधाजनक समय के लिए निर्धारित की जाती हैं। इस बारे में चर्चा चल रही है।'

मंत्रियों के इस्तीफे से संकेत

वलीद ने जब मुइज्जू की आगामी यात्रा की घोषणा उसी दिन की है, जब दो जूनियर मंत्रियों मरियम शिउना और मालशा शरीफ ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने एक सरकारी हवाले से बताया है कि दोनों ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। हालांकि, राष्ट्रपति की यात्रा की घोषणा करने से पहले इस्तीफों का आना ये संकेत है कि मुइज्जू सरकार भारत से रिश्ते बनाने को लेकर गंभीर है।

पीएम मोदी के खिलाफ की थी टिप्पणी

हालांकि, अभी तीसरे मंत्री के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, जिन्हें जनवरी में निलंबित किया गया था। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की आलोचना की थी। पीएम मोदी ने भारतीय क्षेत्र लक्षद्वीप का दौरा कर पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने वाले स्थल के रूप में इसकी सराहना की थी। इसके बाद मालदीव के तीन मंत्रियों ने पीएम मोदी के खिलाफ जहर उगला था। मंत्रियों की सोशल मीडिया पोस्ट की भारतीय हस्तियों ने आलोचना की थी और मालदीव के पर्यटन का बहिष्कार करने का आह्वान किया था।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति