राजस्थान-जैसलमेर के रामदेवरा मेले को बम से उड़ाने की धमकी

जैसलमेर.

जैसलमेर जिले के प्रसिद्ध रामदेवरा मंदिर में बम धमाके की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। पोकरण रेलवे स्टेशन पर एक पर्ची मिली है, जिसमें कपड़े से बने घोड़ों में बम होने की आशंका जताई गई है। पर्ची में लिखा गया कि इन घोड़ों के अंदर विस्फोटक छिपाया जा सकता है और आतंकवादी इन्हें मंदिर को उड़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

पर्ची मिलने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं। मंदिर के चारों ओर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और मंदिर परिसर से कपड़े के बने सभी घोड़ों को बाहर निकाल दिया गया है। खुफिया एजेंसियां पूरी जांच कर रही हैं ताकि संभावित खतरे को टाला जा सके। मंदिर को तुरंत खाली कराया गया और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। जांच के लिए विशेष बम निरोधक दस्ते और आतंकवाद निरोधी दस्ते को मौके पर बुलाया गया है। मंदिर परिसर और उसके आसपास के इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बम निरोधक दस्ते द्वारा घोड़ों और अन्य संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच की जा रही है। रामदेवरा मंदिर राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा रामदेव के दर्शन करने आते हैं। वर्तमान में मंदिर की सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया जा रहा है और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति