पूर्वी मप्र के आसपास गहरा कम दबाव का क्षेत्र मौजूद, अगले 48 घंटे झमाझम बारिश, भोपाल-जबलपुर समेत 18 जिलों में रेड अलर्ट

भोपाल
छत्तीसगढ़ पर बना अवदाब का क्षेत्र गहरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास सक्रिय हो गया है। मानसून द्रोणिका भी प्रदेश से होकर गुजर रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, प्रभावी मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में फिर झमाझम वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया है। सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी वर्षा होने के आसार हैं। ग्वालियर, उज्जैन संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। शेष क्षेत्रों में मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।
 
मौसम प्रणाली
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्वी मप्र के आसपास गहरा कम दबाव का क्षेत्र मौजूद है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, कोटा, गुना, उमरिया से गहरे कम दबाव के क्षेत्र से होकर पुरी, बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। दक्षिणी गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात भी मौजूद है। दक्षिणी गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है।

फिर एक्टिव हुआ सिस्टम
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि गहरा कम दबाव का क्षेत्र बुधवार शाम तक उत्तरी मप्र तक पहुंच जाएगा। इसके बाद एक बार पुन: ऊर्जावान होकर अवदाब के क्षेत्र में भी बदल सकता है। इसके असर से गुरुवार-शुक्रवार को भी प्रदेश में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

कहां कितनी वर्षा
ताकतवर मौसम प्रणाली के असर से प्रदेश में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सिवनी में 162 (6.3 इंच), मलाजखंड में 78, मंडला में 69, छिंदवाड़ा में 57, उमरिया एवं गुना में 23, पचमढ़ी में 22, खरगोन में 17, नरसिंहपुर में 13, धार में 12, सागर में नौ, जबलपुर एवं रतलाम में आठ मिमी.बारिश हुई। भोपाल में छह, रीवा में पांच, सतना में चार, इंदौर में तीन और दमोह एवं बैतूल में दो मिलीमीटर वर्षा हुई। बता दें कि इस सीजन में एक जून से लेकर 10 सितंबर की सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रदेश में 942.8 मिमी. वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य वर्षा (862.5 मिमी) की तुलना में नौ प्रतिशत अधिक है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति