डाॅक्टर ने प्रसव के बाद प्रसूता के उपचार में बरती लापरवाही, 11 साल पुराने मामले में देना होगा चार लाख रुपये हर्जाना

इंदौर
प्रसव के बाद प्रसूता के उपचार में बरती लापरवाही डाॅक्टर को महंगी पड़ी। 11 वर्ष चली सुनवाई के बाद जिला उपभोक्ता आयोग ने डाॅक्टर को आदेश दिया कि वह महिला को चार लाख रुपये हर्जाने के रूप में अदा करे। ब्याज सहित यह राशि करीब साढ़े आठ लाख रुपये होती है। आयोग ने माना कि प्रसूति के बाद महिला को रक्तस्राव होने लगा था और उसकी हालत बिगड़ने लगी थी लेकिन डाॅक्टर ने कुछ नहीं किया। मजबूरी में महिला को दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ा। इसमें स्वजन के तीन लाख रुपये खर्च हुए। जिला उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष बलराज कुमार पालोदा ने यह फैसला सुनाया है।
 
यह है पूरा केस
धनवंतरी नगर निवासी गौरव महाशब्दे की पत्नी रितुजा का इलाज डॉक्‍टर नलिनी झंवेरी कर रही थीं। प्रसव पीड़ा होने पर डाक्टर की सलाह पर उन्होंने पत्नी को 25 जून 2023 को अरिहंत अस्पताल में भर्ती कराया। रितुजा ने यहां बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के कुछ घंटे बाद ही रितुजा को रक्तस्राव होने लगा। इंजेक्शन देने के बावजूद यह नहीं रूका। इस पर अस्पताल स्टाफ ने डाॅक्टर को सूचना दी। हालत नहीं सुधरने पर गौरव ने एक अन्य डाक्टर को अस्पताल बुलवाया। उन्होंने बताया कि इलाज ठीक से नहीं होने से हालत बिगड़ी है। उन्होंने स्टाफ से तत्काल उपचार बदलने के लिए कहा लेकिन स्टाफ ने नलिनी से पूछे बगैर कोई भी उपचार करने से इंकार कर दिया। इस पर नलिनी को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने अस्पताल आने से इंकार कर दिया।

दूसरे अस्‍पताल में दाखिल किया गया
इस पर स्वजन रितुजा को तत्काल दूसरे अस्पताल ले गए। वे वहां करीब सात दिन भर्ती रहीं। इस उपचार पर परिवार का तीन लाख रुपया खर्च हुआ। वर्ष 2014 में गौरव ने डॉक्टर नलिनी झंवेरी के खिलाफ जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष एडवोकेट रेखा श्रीवास्तव के माध्यम से परिवाद दायर कर दिया। आयोग ने जवाब और तर्कों के आधार पर पाया कि नलिनी की निगरानी में ही मरीज का उपचार चल रहा था। ऑपरेशन का सुझाव भी उन्होंने ही दिया था।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति