शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिये छात्रावास सुविधा, स्कूल शिक्षा विभाग विभिन्न मदों में करा रहा है निर्माण कार्य

भोपाल
प्रदेश में शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग विभिन्न मदों में छात्रावास का निर्माण करा रहा है। छात्रावास सुविधा से बच्चों को घर से दूर पढ़ाई करने में सरलता भी हुई है।

दिव्यांग छात्रावास
संभागीय मुख्यालयों पर दिव्यांग विद्यार्थियों के लिये 50 सीटर बालक और 50 सीटर बालिका दिव्यांग छात्रावास के निर्माण के लिये विभागीय बजट में प्रावधान किया गया है। प्रति छात्रावास निर्माण पर करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। दिव्यांग छात्रावास का निर्माण संभागीय मुख्यालय पर ऐसे स्कूलों में किया जा रहा है, जहाँ सह-शिक्षा की सुविधा उपलब्ध है। वर्तमान में ऐसे दिव्यांग विद्यार्थी, जो कक्षा-8वीं तक की शिक्षा राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा संचालित छात्रावास में रहकर पूरी करते हैं, उन्हें उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं में पढ़ाई करने के लिये राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा संचालित छात्रावास में व्यवस्था की गयी है। ग्वालियर, जबलपुर तथा शहडोल में छात्रावास निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है।

मॉडल स्कूलों के छात्रावासों का निर्माण
प्रदेश के 22 जिलों में 43 छात्रावासों का निर्माण राज्य खनिज कोष से मंजूर किया गया है। यह छात्रावास मॉडल स्कूलों के छात्रावास के रूप में विकसित किये जा रहे हैं। मंजूर छात्रावास भवनों में से 27 छात्रावासों के भवन निर्माण का कार्य पूरा किया जा चुका है। इन छात्रावासों में करीब 3600 विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा मिलना शुरू हो गयी है।

उत्कृष्ट विद्यालयों में बहुद्देशीय हॉल का निर्माण
शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत 17 शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में बहुद्देशीय हॉल के निर्माण के लिये एक करोड़ रुपये प्रति हॉल की दर पर मंजूरी प्रदान की गयी है। मंजूर किये गये हॉल निर्माण में से 15 स्थान पर कार्य पूरे किये जा चुके हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति