पर्यटन नगरी मांडू की खतरनाक 400 फीट गहरी खाई में गिरा युवक, हुई मौत

मांडू
पर्यटन नगरी मांडू की खतरनाक और गहरी काकड़ा खो में बुधवार को एक युवक गिर गया। करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद सनसनी फैल गई। युवक नालछा के पास ग्राम आवलिया का निवासी था। एसडीआरएफ की टीम के आने के बाद ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को झोली में डालकर ऊपर लाया गया। पर्यटकों व ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद मौके पर मांडू थाना प्रभारी अभय नेमा, एएसआइ दिनेश वर्मा, पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई थी। थाना प्रभारी नेमा ने बताया कि पर्यटकों ने ग्रामीणों को खाई में किसी के गिरने की जानकारी दी थी।

ग्रामीणों ने कोठी सोडपुर ग्राम पंचायत के सरपंच श्याम भूरिया को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने मांडू पुलिस को सूचना की। इसके बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से गहरी खाई में उतरकर देखा तो युवक की लाश वहां मिली। युवक की पहचान नालछा के पास ग्राम आंवलिया निवासी 40 वर्षीय दादू पुत्र रणजीत सिंह के रूप में हुई है।

बारिश के कारण शव निकालने में हुई परेशानी
पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच व शव निकालने के जतन शुरू किए। गहरी खाई में जाकर शव को ऊपर लाया गया। लगातार बारिश होने से खाई में उतरने में काफी दिक्कतें हुईं और जगह भी चिकनी हो गई थी। इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, काकड़ा खो सुसाइड पाइंट के नाम से भी जाना जाता है और आए दिन यहां हादसे और गंभीर घटनाएं होती रहती हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति