राज्य मंत्री श्री लोधी ने किया पर्यटन निगम अध्‍यक्ष का पदभार ग्रहण

भोपाल
पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने म.प्र. राज्‍य पर्यटन विकास निगम के अध्‍यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व राज्यमंत्री श्री लोधी ने अपने कक्ष में पूजन भी किया। प्रबंध संचालक पर्यटन निगम श्री डॉ.इलैया राजा टी. ने राज्य मंत्री श्री लोधी को इकाईयों एवं निगम द्वारा किये जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों सहित निगम की गति‍विधियों से अवगत कराया। राज्य मंत्री श्री लोधी ने निगम मुख्‍यालय पर्यटन भवन का निरीक्षण भी किया।

राज्य मंत्री श्री लोधी ने प्रबंध संचालक सहित निगम के विभागाध्‍यक्षों के साथ आगामी योजनाओं पर भी गहन चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में पर्यटकों के आगमन में वृद्धि व पर्यटक सुरक्षा के लिये आवश्‍यक कदम उठाये जाने पर जोर दिया। निगम के अधिकारियों को वर्तमान योजनाओं के सुचारू और त्वरित क्रियान्वयन के लिए निर्देंशित भी किया। राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा कि मध्‍यप्रदेश राज्य, पर्यटन की असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है। इसे देश ही नहीं विश्‍व के मानचित्र पर उभारने के लिए भी आवश्‍यक कदम उठाये जायेंगे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति