राजस्थान-सिरोही विधानसभा के 20 सरकारी विद्यालयों में 499.34 लाख लागत से बनेंगे भवन और खेल मैदान

सिरोही.

सिरोही विधानसभा क्षेत्र के वाशिंदों के लिए अच्छी खबर है। पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के प्रयास से राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर द्वारा समग्र शिक्षा अभियान की पीएबी वर्ष 2024-25 अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र 20 सरकारी विद्यालयो मे 41 कार्यों के लिए 499.34 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने बताया कि इस राशि से सिरोही ब्लॉक के 10 विद्यालयों (राप्रावि, भीलो की ढाणी, नून-11.43 लाख, राउमावि, मामावली-26.37 लाख, राउमावि, राजपुरा-13.67 लाख, मगारावि, पाडीव-47.10 लाख, राउमावि, गोयली 47.10 लाख, रामावि, काकेन्द्रा-31.17 लाख, राउमावि, मण्डवारिया-15.93 लाख, राउमावि, नून-17.50 लाख, राबाउप्रावि, संस्कृत सिरोही-3.72 लाख एवं केजीबीवी, जावाल-21.65 लाख) मे अतिरिक्त कक्षाकक्ष, कलाकक्ष, कम्पयुटर कक्ष, पुस्तकालय, शौचालय-मूत्रालय, मरम्मत एवं रखरखाव हेतु विद्यालयवार कुल राशि 235.64 लाख तथा शिवगंज ब्लॉक के 10 विद्यालयों (राउप्रावि, देवों का वेरा-22.86 लाख, राउप्रावि, देवनगर- 11.43 लाख, मगारावि, पालडी एम-47.10 लाख, राउमावि, केराल 13.67 लाख, राउमावि, मनादर-13.67 लाख, राउमावि, मांडानी-13.67 लाख, राउमावि, खन्दरा-47.10 लाख, मगारावि, भीमगिरी बस्ती कैलाशनगर-13.67 लाख, राउमावि, राडबर-47.10 लाख एवं राउमावि, बागसीन 33.43 लाख) मे अतिरिक्त कक्षाकक्ष, कलाकक्ष, कम्पयुटर कक्ष, पुस्तकालय हेतु विद्यालयवार कुल राशि 263.70 लाख के विकास कार्य करवाये जायेंगे। इसके अतिरिक्त पी.एम.श्री 2024-25 योजना अन्तर्गत मगारावि, जावाल हेतु 37.68 लाख एवं राबाउमावि, सिरोही के लिए 50.57 लाख के विकास कार्य करवाये जायेंगे। इसमें कालंद्री, लखमावा छोटा और गोडाना विद्यालय प्रस्तावित है। इस मामले में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि इन विद्यालयों में विकास कार्यों की लोगों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी। पंचायतीराज राज्यमंत्री देवासी के ध्यान में लाए जाने के बाद उनके द्वारा लगातार प्रयास कर इन कार्यों को स्वीकृत करवाया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति