15 सितम्बर से चलेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस से लायन सफारी, चंबल सेंचुरी, पचनद क्षेत्र घूमने जाना होगा आसान

उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितम्बर को झारखंड के टाटा नगर स्टेशन से देश के तीन रुटों टाटा-पटना, टाटा-ब्रहमपुर और राउरकेला-हावड़ा के बीच 11 नई वंदे भारत ट्रेनों का वर्चुअल शुभारंभ करने जा रहे हैं। उसी दिन आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया जाएगा। यह ट्रेन इटावा स्टेशन पर भी रुकेगी। इससे आगरा और बनारस घूमने आने वाले विदेशी पयर्टकों को इटावा के पर्यटन स्थल लायन सफारी, चंबल सेंचुरी, पचनद क्षेत्र में जाना भी आसान होगा।

ट्रेन के शुरू होते ही लोग कम समय में बनारस तक सुखद व आरामदायक यात्रा कर सकेंगे। माना जा रहा है कि शुभारंभ के दो तीन दिन बाद इस ट्रेन का संचालन शुरू किया जायेगा। फिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस की तिथि तय नहीं है। ऑफिशियल डेट आने के बाद इसका संचालन किया जाना है। इस ट्रेन का संचालन आगरा से शुरू होकर इटावा, कानपुर, प्रयागराज और बनारस जा सकेंगे।

रेलवे आगरा मंडल की जनसम्पर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे आगरा से चलने के बाद टूंडला,इटावा, कानपुर,प्रयागराज होते हुए बनारस जायेगी। इटावा रेलवे जंक्शन स्टेशन को देश की पहली सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल गई है।

आगरा-बनारस और बनारस-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का इटावा जंक्शन पर ठहराव होगा। 15 सितम्बर को प्रधानमंत्री 11 वंदे भारत का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे लेकिन आगरा बनारस वंदे भारत ट्रेन का संचालन में तीन से चार दिन का समय लग सकता है।

रेलवे की ओर से देश के कई राज्यों को लगभग 11 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के टाटा नगर से सभी वंदे भारत ट्रेनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इन वंदे भारत ट्रेनों में आगरा से बनारस जाने वाली ट्रेन भी शामिल है। इस ट्रेन का स्टॉपेज इटावा जंक्शन पर भी होगा।

पिछले सप्ताह रेलवे के द्वारा ट्रेन का टाइम टेबल जारी किया गया था। लेकिन बीते सोमवार की रात में मेम्बर ऑफ रेलवे बोर्ड के साथ हुई रेलवे अधिकारियों की मीटिंग में ट्रेन के उद्घाटन का ऐलान किया गया है। इसके बाद से रेलवे के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है।

आगरा-बनारस के बीच पहली हाईस्पीड सेमी ट्रेन के चलाए जाने पर जिन जिन स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव है। वहां सभी जगह ट्रेन का भव्य स्वागत किया जाएगा। इटावा जंक्शन पर भी भव्य स्वागत होगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति