शासकीय व अशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित: सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित, कलेक्टर का आदेश जारी

भोपाल
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्र और पांचवी तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। कलेक्टर के अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से आदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि 12 सितंबर यानी गुरुवार को पांचवी कक्षा तक छुट्टी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। वहीं, सभी आंगनबाड़ी में भी बच्चों का अवकाश रहेगा।जिला प्रशासन ने यह निर्णय अत्यधिक बारिश के चलते सुरक्षा की दृष्टि को लेकर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार से भोपाल में शुरू हुआ तेज बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा। आने वाले तीन दिन तक भी भोपाल में तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। इस कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश रहने की सूचना जारी कर दिया।

5वीं तक के स्कूलों में छुट्टी
भोपाल में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। वहीं, शहरों में आवागमन की समय समस्या का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन चाहता है कि छोटे बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके चलते स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया जाए। ताकि बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। हालांकि आदेश में स्पष्ट कहा गया है शिक्षकों और अन्य स्टाफ को स्कूल में मौजूद रहना होगा। लेकिन बच्चों की छुट्टी होगी, जबकि पांचवी से ऊपर की कक्षाओं की स्कूलों का संचालन पूर्व की भांति होते रहेगा।

जिला प्रशासन की तरफ जारी किए गए आदेश को लेकर पालकों में अलग-अलग चर्चा चल रही है। परिजनों का कहना है कि पांचवी ही नहीं, उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए भी अवकाश घोषित किया जाना चाहिए, क्योंकि अत्यधिक बारिश में सभी बच्चों को स्कूल जाने में समस्या होती है। ऐसे में सिर्फ पांचवी तक स्कूलों को छुट्टी करना की न्योचित नहीं है। अधिक कक्षाओं के बच्चों के लिए भी अवकाश घोषित किया जाना चाहिए था। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा इस तरह का कोई भी आदेश जारी करने को लेकर इनकार कर दिया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति