CM ने बुलाई आपात बैठक, सागर, दतिया समेत 11 जिलों में अतिवर्षा का रेड अलर्ट

भोपाल
 प्रदेश में इस सीजन की सबसे बड़ी मानसून प्रणाली अवदाब के रूप में फिलहाल उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर सक्रिय है। मानसून द्रोणिका भी प्रदेश से होकर गुजर रही है। इन प्रणालियों के असर से पिछले दो-तीन दिन से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में रुक-रुककर बौछारें पड़ने का सिलसिला बरकरार है। कहीं-कहीं तो अतिवृष्टि के चलते बाढ़ के भी हालात बन गए हैं। शुक्रवार तक ताकतवर अबदाव का सिस्टम उत्तर-पूर्व की ओर आगे खिसक जाएगा, जिससे ग्वालियर-चंबल संभाग को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में तेज बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

सीएम ने बुलाई आपात बैठक
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों हो रही अतिवर्षा की स्थितियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई। सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री आवास कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के बैठक हो रही है, जिसमें अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति से बचाव के लिए किए जाने वाले कार्यों पर मंथन किया जा रहा है। इस बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, पुलिस आयुक्त और एसपी भी जुड़े हैं।

कई जिलों में स्कूल की छुट्टी
अतिवृष्टि को देखते हुए भोपाल में गुरुवार को 5वीं कक्षा के स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ियों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं राजगढ़, सागर, गुना, शिवपुरी, मुरैना और भिंड में 8वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्‌टी घोषित की गई है। उधर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भारी बारिश से उपजे विषम हालात के बाद अपना शिवपुरी का दौरा रद्द करना पड़ा है।

इन जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुककर झमाझम का सिलसिला बरकरार रह सकता है। मौसम विभाग ने गुरुवार को सागर, विदिशा, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जैसे 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना जाहिर करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले
इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, पन्ना, दमोह, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, राजगढ़, सीहोर, आगर, शाजापुर, देवास, खंडवा, धार और नीमच जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस जिलों को लेकर ऑरेन्ज अलर्ट की श्रेणी में रखा है।

प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी रुक-रुककर वर्षा होने की उम्मीद है। शुक्रवार तक प्रदेश के ऊपर बने सिस्टम के आगे बढ़ने के साथ बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है।

यहां सक्रिय हैं वेदर सिस्टम

    उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बना अवदाब का क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे यह उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में सक्रिय था। अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है।

    मानसून द्रोणिका अब भटिंडा, हिसार, दिल्ली, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण उत्तर प्रदेश, सतना, डाल्टनगंज, बांकुरा, हल्दिया और वहां से पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है।

    इसके अलावा एक द्रोणिका के रूप में पश्चिमी विक्षोभ दक्षिणी गुजरात में बना हुआ है। गुजरात से उत्तरी केरल तट तक एक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है।
    दक्षिण गुजरात के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति