देश व प्रदेश के वेटरनरी कॉलेजों में डिजिटल उपस्थिति अनिवार्य, अब शुरू होगी बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस

 भोपाल
 देशभर के पशु चिकित्सा महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए वेटरनरी काउंसिल आफ इंडिया (वीसीआई) बड़ा परिवर्तन करने जा रही है।एलोपैथी मेडिकल कालेजों की तरह इन कॉलेजों में भी शिक्षक (फैकल्टी) और विद्यार्थियों के लिए बॉयोमेट्रिक डिवाइस से डिजिटल उपस्थिति अनिवार्य की जाएगी।

कॉलेज आने के साथ ही जाते समय भी उपस्थिति दर्ज करनी होगी, जिससे यह पता चल सके कोई समय से पहले तो नहीं जा रहा है।

सभी कॉलेजों में बाॅयोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था को सेंट्रल सर्वर से जोड़ा जाएगा, जिससे वीसीआई के अधिकारी हर कॉलेज की निगरानी कर सकेंगे। देशभर में निजी-सरकारी मिलाकर 75 कॉलेज और 17 यूनिवर्सिटी हैं। जहां यह व्यवस्था इसी सत्र से प्रभावी होगी।

गड़बड़ी रोकने के लिए उठाया कदम

काउंसिल के अधिकारियों ने बताया कि काउंसिल को शिकायतें मिल रही थीं कि निजी कॉलेज निरीक्षण के दौरान दिखाने के लिए फैकल्टी की उपस्थित दर्शाते हैं। इसी तरह से सरकारी कॉलेजों में भी यह देखने को मिल रहा था कि जब निरीक्षण के लिए वीसीआई की टीम को आना होता है तो उसके पहले कुछ चिकित्सा शिक्षकों एक से दूसरे काॅलेज में स्थानांतरित कर दिया जाता है। इस तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।

    डिजिटल उपस्थिति से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा। काॅलेजों से संबद्ध अस्पतालों में भी उपचार की स्थितियां बेहतर होंगी। हर दिन का डैशबोर्ड बनेगा, जिससे प्रत्येक कॉलेज की स्थिति सामने आएगी। कई कॉलेजों में फैकल्टी के समय पर नहीं आने-जाने की शिकायतें मिल रही थीं, इसलिए यह व्यवस्था आवश्यक थी।

-डा. उमेश चंद्र शर्मा, अध्यक्ष, वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति