12 घंटे की बारिश के चलते अस्पताल के चारों ओर बाढ़ जैसे हालात बन गए, SDERF की टीम ने नाव के सहारे चार प्रसूता को निकाला

दमोह

दमोह जिले में मूसलाधार बारिश के कारण चारों ओर पानी भर गया है, जिससे नदियाँ उफान पर हैं। हालात इतने खराब हो गए कि अस्पताल भी पानी से घिर गया। बुधवार को दमोह के बांदकपुर में भारी बारिश के चलते स्वास्थ्य केंद्र के चारों ओर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान अस्पताल में भर्ती जच्चा-बच्चा को बाहर निकालने के लिए एसडीईआरएफ (SDERF) की मदद लेनी पड़ी। नाव के सहारे चार प्रसूताओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से दो महिलाओं को जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि दो को घर भेजा गया।

बाढ़ से घिरा अस्पताल
बांदकपुर निवासी अनिल कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम उनकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। रातभर की झमाझम बारिश के बाद बुधवार सुबह अस्पताल के चारों ओर बाढ़ का पानी भर गया, जिससे अस्पताल पूरी तरह से घिर गया। सुबह अस्पताल में पांच फीट तक पानी भर गया था, और अंदर प्रसूता महिलाएं फंसी हुई थीं। पुलिस ने सभी को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन पानी अधिक होने के कारण यह संभव नहीं हो पाया। इसके बाद एसडीईआरएफ की टीम ने नाव के सहारे महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय युवा शंकर गौतम ने बताया कि बांदकपुर अस्पताल के चारों ओर बाढ़ का पानी भर गया था और चार प्रसूता महिलाएं अंदर फंसी हुई थीं। एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से नाव के सहारे सभी को बाहर निकाला।

कलेक्टर के निर्देश पर राहत कार्य
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने के निर्देश दिए हैं। मौके पर 108 और जननी वाहन भेजे गए, जबकि तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, आरआई-पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, और अन्य ग्रामीणों का भी सहयोग इस राहत कार्य में महत्वपूर्ण रहा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति