ट्रेविस हेड ने कहा- मैं अभी गेंद को आसानी से हिट करने में सक्षम हूं

साउथम्प्टन
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रोमांचक रहा। ट्रेविस हेड ने 23 गेंदों पर 59 रनों की धमाकेदार पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वे हर फॉर्मेट में टीम को फ्रंट से लीड कर रहे हैं, खास तौर पर टी20 में उनका कोई मुकाबला नहीं।

साउथम्प्टन में हेड ने 19 गेंदों में अर्धशतक बनाया, जो इस साल टी20 में उनका चौथा पचास से ज्यादा का स्कोर था। इस पारी के दौरान उन्होंने इंग्लिश स्टार गेंदबाज सैम करन के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया। हेड ने करन के एक ओवर में 30 रन (4,4,6,6,6,4) बटोरे। पिछले हफ्ते हेड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 25 गेंदों में 80 रन बनाए थे, जहां उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने हेड के हवाले से कहा, ”मैंने पिछले 12 महीनों तक बहुत अधिक टी20 क्रिकेट नहीं खेला है। अपने खेल पर और मेहनत करते हुए, मैंने थोड़ा बहुत अपनी तकनीक में भी बदलाव किया। इसलिए मुझे लगता है कि मैं गेंद को हिट करने के लिए वास्तव में अच्छी स्थिति में हूं।”

शीर्ष क्रम के पुरुष टी20 बल्लेबाज हेड ने मैथ्यू शॉर्ट के साथ 86 रनों की ओपनिंग साझेदारी भी की। शॉर्ट ने सिर्फ 26 गेंदों पर 41 रन बनाए। यह पावर-प्ले में ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। इससे पहले पिछले हफ्ते एडिनबर्ग में स्कॉटलैंड के खिलाफ टीम ने छह ओवर में 113 रन बनाए थे।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति