शतरंज ओलंपियाड में भारत की शानदार शुरूआत, प्रज्ञानानंदा और वैशाली चमके

बुडापेस्ट
भारतीय पुरूष टीम ने 45वें शतरंज ओलंपियाड में शानदार शुरूआत करते हुए मोरक्को को 4.0 से हराया जबकि महिला टीम ने जमैका पर 3.5 .0.5 से जीत दर्ज की। विश्व चैम्पियनशिप चैलेंजर डी गुकेश ने पहले दौर से ब्रेक लिया है। आर प्रज्ञानानंदा ने शुरूआत करते हुए तिसिर मोहम्मद को हराया। विदित गुजराती, अर्जुन एरिगेसी और पी हरिकृष्णा ने भी अपने अपने मुकाबले जीते।

महिला वर्ग में आर वैशाली और तानिया सचदेव ने पहले टाइम कंट्रोल में ही जीत दर्ज कर ली जबकि दिव्या देशमुख को जीत के लिये पसीना बहाना पड़ा। वहीं वंतिका अग्रवाल ने ड्रॉ खेला। अन्य मुकाबलों में अमेरिका ने पनामा को 3.5.0.5 से हराया। ओपन वर्ग में 99 टीमों ने जीत के साथ शुरूआत करके दो दो अंक बनाये। प्रज्ञानानंदा ने मोरक्को के मोहम्मद को मात दी जबकि गुजराती ने ओखिर मेहदी पियरे को हराया। विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज एरिगेसी ने भी जाक एलबिलिया के खिलाफ अपना मुकाबला मजबूती से जीता। हरिकृष्णा को अनस मोसियाद ने चुनौती दी लेकिन खेल की उनकी गहरी समझ प्रतिद्वंद्वी पर भारी पड़ी।

पुरूष टीम अगले दौर में आइसलैंड से खेलेगी। महिला वर्ग में वैशाली को एडानी क्लार्क के खिलाफ काले मोहरों से खेलते हुए कोई दिक्कत नहीं आई। डी हरिका को आराम दिया गया था। तानिया सचदेव ने भी गैब्रियला वाटसन पर आसानी से जीत दर्ज की। विश्व जूनियर बालिका चैम्पियन दिव्या ने रचेल मिलेर के खिलाफ बराबरी के मुकाबले में बाजी मारी। वंतिका ने हालांकि रेहाना ब्राउन से ड्रॉ खेला। महिला वर्ग में 178 टीमें भाग ले रही हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति