छत्तीसगढ़-कोरबा के फॉर्म हाउस में सांप के काटने से बच्चे की मौत

कोरबा.

उरगा थाना अंतर्गत पंडरीपानी गांव में सूरज बाई फॉर्म हाउस में अपने चार बच्चों के साथ निवास करती हैं। उसका सबसे छोटा बेटा रुपेंद्र यादव उद्यान में खेल रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सूरज बाई का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है।

एक माह पहले ही उसके पति की तबीयत खराब होने के कारण इलाज के दौरान जिला मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। इसके बाद से उसके परिवार में दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसके ऊपर चार बच्चों का बोझ बढ़ गया कि कैसे कमाएं और खिलाएं, तब उसने फॉर्म हाउस में मजदूरी करना शुरू किया, जहां चार बच्चों को साथ लेकर रहती है। बुधवार की दोपहर वो फॉर्म हाउस पर काम कर रही थी। तीन बच्चे स्कूल गए हुए थे। एक सबसे छोटा रूपेंद्र यादव घर पर खेल रहा था। इस दौरान अचानक सांप पर उसका पैर पड़ गया और उसने डस लिया। इसके बाद तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के बाद परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। सांप के द्वारा डसने की बात कही गई है। वहीं, डसने के बाद सांप फॉर्म हाउस के अंदर स्टोर रूम में कुंडली मार बैठा हुआ था। इससे उन्हें और भी खतरा था, उसे देखते हुए इसकी सूचना स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी को दी गई। मौके पर पंहुच रेस्क्यू किया गया और उसे पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा, तब जाकर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति