ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी में ठोका दमदार शतक, स्क्वॉड में नहीं थे, अचानक मिली थी प्लेइंग 11 में जगह

नई दिल्ली
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में दमदार कमबैक किया है। सबसे बड़ी बात ये है कि उनका नाम स्क्वॉड में नहीं था, लेकिन फिर भी वे प्लेइंग इलेवन में आ गए। दलीप ट्रॉफी 2024 में ऐसा देखने को मिला। पहला मैच वे चोट के कारण नहीं खेल पाए थे, लेकिन दूसरे मैच में वे एकाएक टीम में आए और उन्होंने दमदार शतक जड़ दिया। हालांकि, वे इस मैच में एक बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे, क्योंकि विकेटकीपर के तौर पर उनकी टीम में अभिषेक पोरेल खेल रहे हैं। ईशान किशन ने नंबर 4 पर खेलकर ये शतक जड़ा है।

120 गेंदों में 14 चौके और 2 छक्कों की मदद से ईशान किशन ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का सातवां शतक पूरा किया। वे उस समय बल्लेबाजी करने आए थे, जब उनकी टीम के कप्तान रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट चुके थे और फिर छोटी सी साझेदारी के बाद दो विकेट गिर चुके थे। इसके बाद उन्होंने बाबा इंद्रजीत के साथ पारी को आगे बढ़ाया और टीम के लिए अहम मौके पर शतक जड़ा। इससे पहले वे बूची बाबू टूर्नामेंट में भी शतक जड़ने में सफल हुए थे। ईशान किशन पहले मैच में चोट की वजह से नहीं खेले थे और दूसरे मैच के लिए भी फिट नहीं बताए गए थे, लेकिन मैच से ठीक पहले उनको प्लेइंग इलेवन में जगह मिली।

ईशान किशन भारत के लिए 2 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा 27 वनडे इंटरनेशनल और 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भी वे देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने एक शतक जड़ा है, जो कि दोहरा शतक था। हालांकि, टेस्ट में एक, वनडे में 7 और टी20 क्रिकेट में 6 अर्धशतक वे जड़ चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वे 50 मैचों में इससे पहले 6 शतक जड़ चुके थे। कुलमिलाकर उनका करियर अभी औसत रहा है, लेकिन वे यहां से अपनी किस्मत एक नई कलम से लिख सकते हैं, क्योंकि वे टीम से बाहर हैं और टीम में वापस आने के लिए उनको कई अच्छी पारियां खेलनी होंगी।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति