एक साल बाद पकड़ाया मिर्जापुर एक्सिस बैंक कैश वैन लूट में शामिल लुटेरा

मिर्जापुर

मिर्जापुर में पिछले साल बेलतर मोहल्ला स्थित एक्सिस बैंक के कैश वैन लूटकांड में शामिल लुटेरा राजीव कुमार साहनी उर्फ मुन्ना ठीक एक साल बाद बुधवार को वैशाली (बिहार) में गिरफ्तार किया गया। उसके पास लूट के 1.93 लाख नगद, एके-47 रायफल, पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद हुआ। वाराणसी एसटीएफ और कटरा पुलिस टीम ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। मामले में फरार तीन लुटेरों की तलाश जारी है।

एसपी अभिनंदन ने बताया कि पिछले साल 12 सितंबर को कैश वन लूटकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र तक कई स्थानों पर दबिश दी गई। इसके बाद एसटीएफ को लगाया गया। वाराणसी एसटीएफ के निरीक्षक राघवेंद्र मिश्र, अमित श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह और कटरा पुलिस को लूटकांड के आरोपी राजीव कुमार साहनी उर्फ मुन्ना के वैशाली (बिहार) में मौजूद होने की सूचना मिली।

टीम ने सोमवार को छापेमारी कर उसे पकड़ लिया। लूटकांड में शामिल आलोक कुमार उर्फ अंबानी, आनंद मोहन और अमन कुमार फरार है। गौरतलब है कि पिछले साल 12 सितंबर को लुटेरों ने दिनदहाड़े एक्सिस बैंक के कैश वैन से 40 लाख रुपये लूट लिए थे।

लुटेरों ने गार्ड जय सिंह और कैश वैनकर्मी अखिलेश कुमार एवं रजनीश पर फायरिंग की थी। इससे जय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। पकड़ा गया लुटेरा राजीव कुमार साहनी उर्फ मुन्ना वैशाली (बिहार) में जंदहा क्षेत्र के पीरापुर गांव का रहने वाला है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति