हमले में मारा गया भारतीय यहूदी सैनिक कौन था, वेस्ट बैंक में हमास ने कर दी हत्या, 4 साल पहले इजरायल आकर बसा

यरुशलम
गाजा में चल रहे भीषण युद्ध के दौरान वेस्ट बैंक में भारतीय मूल के 24 वर्षीय इजरायली सैनिक की मौत हो गई है। इजरायली सेना ने अपने सैनिक की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि वह केफिर ब्रिगेड की नहशोन बटालियन के सैनिक थे। सैनिक की वेस्ट बैंक की बीट एल बस्ती के करीब एक वाहन से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई। हमास के हमले में मारा गया यहूदी सैनिक मणिपुर और मिजोरम के रहने वाले बेनी मेनाशे (Bnei Menashe) समुदाय का बताया जा रहा है, जो 2020 में भारत से इजरायल आकर बस गया था। इजरायली सेना ने कहा कि मरने वाला भारतीय यहूदी स्टाफ सार्जेंट गेरी गिदोन हांघल नोफ हागैलिल का रहने वाला था। वह केफिर ब्रिगेड की नहशोन बटालियन में एक सैनिक थे। ब्रिगेड ने बताया कि आसफ जंक्शन के पास ''एक युवा सैनिक की जान जाने की खबर से वे दुखी हैं।'' हमले के वीडियो फुटेज भी आए हैं। जिसमें फिलीस्तीनी नंबर प्लेट का एक ट्रक एक व्यस्त राजमार्ग से गुजर रहा है और रुकने से पहले एक बस स्टॉप के पास इज़राइल रक्षा बल (आईडीएफ) गार्ड पोस्ट को उड़ा देता है।

हमले में मारा गया भारतीय यहूदी सैनिक कौन था
इजरायली सुरक्षा सूत्रों ने संदिग्ध की पहचान राफा शहर के 58 वर्षीय हायिल धाइफल्लाह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सार्जेंट हांघल का अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा। हांघल 2020 में भारत के उत्तरपूर्वी हिस्से से इज़रायल में आकर बस गए। बताया जा रहा है कि वह वेस्ट बैंक में चल रहे भीषण युद्ध के दौरान इजरायली सेना को सर्विस दे रहे थे। उनकी ब्रिगेड के अधिकांश लड़ाकू इकाइयों में सेवारत हैं।

यह भी जानकारी मिली है कि भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों मणिपुर और मिजोरम के रहने वाले बेनी मेनाशे इजरायली जनजाति मेनासे के वंशज हैं। यह भी कहा जाता है कि ब्नेई मेनाशे समुदाय के लगभग 5000 लोग इज़रायल में आकर बस गए हैं। पिछले पांच वर्षों में लगभग 1500 लोग भारत से इजरायल में पहुंचे हैं। शामिल हैं। अन्य अभी भी भारत में रहते हैं और प्रवासन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

नोफ हागैलिल के मेयर रोनेन प्लॉट ने कहा, "नोफ हागैलिल शहर स्टाफ सार्जेंट गेरी गिदोन के निधन पर शोकाकुल है। गिदोन बेनी मेनाशे समुदाय के सदस्य थे, जो मेरे दिल के बहुत प्रिय हैं। यह समुदाय विनम्र और देशभक्त है।" गौरतलब है कि यह हमला वेस्ट बैंक से होने वाले आत्मघाती बम विस्फोटों और गोलीबारी की लगातार घटनाओं के बीच हुआ है। इसकी जिम्मेदारी हमास ने ली है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति