बनारस साइबर पुलिस ने 27.50 लाख की ठगी में पकड़ा लारेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करने वाला हैकर

वाराणसी

वाराणसी के साड़ी कारोबारी से निवेश के नाम पर 27.50 लाख की ठगी में साइबर पुलिस ने सरगना समेत चार शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। गैंग लीडर अंतरराष्ट्रीय हैकर है, जिसका इस्तेमाल लारेंस विश्नोई, डुल्लू गैंग समेत कई अन्य गिरोह करते थे। डीसीपी क्राइम प्रमोद कुमार और एडीसीपी सवरणन टी. ने बुधवार को पुलिस लाइन के सभागार में गिरफ्तारी का खुलासा किया।

साइबर थाने की टीम ने राजस्थान श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ से आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पकड़े गए साइबर ठगों में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के खोथांवाली (गोलूवाला) का प्रिंस खोड, अनूपगढ़ के रावला मंडी का आशीष विश्नोई, बिकानेर के उदानगर (दंतौर) का हरीश विश्नोई और श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ सिटी का मनदीप सिंह शामिल है। आशीष गैंग का लीडर है। वह अंतरराष्ट्रीय हैकर भी है।

डीसीपी ने बताया कि लॉरेंस विश्नोई समेत देश भर के कई गिरोह आशीष की मदद से बड़ी वेबसाइटों को हैक कराते थे, रुपये निकासी में उसकी मदद लेते थे। आरोपियों के पास से एक डेबिट कार्ड, चेकबुक, क्यूआर कोड, वेलकम लेटर, तीन सिम कार्ड, छह मोबाइल, 30 हजार नकदी बरामद किया गया है। प्रिंस के खिलाफ श्रीगंगानगर जिले में पहले से धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में केस दर्ज है।

कमीशन पर दूसरे देश जाता था हैकर
हैकर आशीष के तार दुबई समेत अन्य खाड़ी देशों, कनाडा, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात तक हैं। वह कनाडा जाने वाला था। जबकि दूसरा शातिर प्रिंस अमेरिका जाने वाला था। साइबर पुलिस ने बताया कि यह गिरोह चीन, सिंगापुर, थाईलैंड, कंबोडिया, दुबई में बैठे साइबर अपराधियों से जुड़कर लोगों को ठगते थे। लोगों को झांसे में लेने के लिए इन देशों के आईपी अड्रेस का इस्तेमाल करते थे।

बचने के लिए पानी टंकी पर चढ़ गया शातिर
पुलिस ने बताया कि बचने के लिए शातिर आशीष पानी टंकी पर चढ़ गया। काफी प्रयास के बाद उसे टंकी से उतार कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि सादे वेश में पुलिसकर्मियों को देख उसे लगा कि हरियाणा के डुल्लू गिरोह के लोग उसे पकड़ने आए हैं। गिरोह के लोग उस पकड़कर जबरन हैकिंग कराते थे।

इस तरह से करते थे ठगी
गिरोह टेलीग्राम के माध्यम से लोगों को निवेश का झांसा देकर ठगते थे। नामी कंपनियों के फर्जी वेबसाइट तैयार कर उसका लिंक और एसएमएस बल्क में लोगों को भेजते थे। जब लोग निवेश के लिए संपर्क करते तो ये बात करते। फर्जी वेबसाइट पर निवेश की राशि को दो से तीन गुना दर्शाते थे। रकम कमीशन पर खरीदे गये खाते में मंगाते थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति