पागल सियार ने महिला पर किया हमला, ग्रामीणों ने लाठी-डंडो से पीटकर मार डाला

बराबंकी

बाराबंकी जिले के हरख ब्लाक वन रेंज के अंतर्गत काफी दिनों से आतंक मचाने वाले पागल सियार ने चंदौली गांव में एक महिला पर हमला बोल दिया। हाथ पर पंजा लगने से घायल महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिस पर परिजन और ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने सियार को पकड़ने का प्रयास किया, मगर वह हमलावर हो गया और खेतों में छिपकर लापता हो गया। ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर कांबिंग करने लगे। अचानक सियार को देखकर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला बोल दिया, जिससे सियार की मौत हो गई। सूचना पाकर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सियार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

चन्दौली ग़ांव के रहने वाले की प्रेम की पत्नी विन्देश्वरी देवी बुधवार की रात को करीब 8:00 बजे घर के बाहर गाय को बांधने गई थी। इसी दौरान पागल सियार ने महिला पर हमला बोल दिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक सियार ने उसके हाथ पर पंजा मारकर उसे घायल कर दिया। विन्देश्वरी देवी जोर-जोर से चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। बिंदेश्वरी ने पूरी घटना बताई। इसके बाद ग्रामीण लाठी डंडा लेकर सियार के पीछे दौड़ पड़े। भारी भीड़ देखकर सियार रुका और ग्रामीणों पर हमलावर हो गया।

 ग्रामीणों ने लाठी फटकारी तो सियार भागकर खेतों में छिप गया। इसके बाद दो दर्जन से अधिक ग्रामीण हाथ में लाठी-डंडा और टॉर्च लेकर खेतों में सियार को खोजने लगे। काफी देर कांबिंग के बाद अचानक एक स्थान पर सियार निकला। ग्रामीणों ने सियार को घेर लिया और फिर उस पर लाठी-डंडे बरसाने लगे। सिर पर लाठी की कई चोट लगने से सियार की मौत हो गई। इसकी सूचना आसपास के गांव पहुंची तो भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर गुरुवार की सुबह वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उधर घायल महिला बिंदेश्वरी को परिजन सतरिख सीएचसी इलाज के लिए लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसका उपचार कर उसे घर भेज दिया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति