मुरैना को सुदंर एवं विकसित जिला बनायेंगे – राजस्व मंत्री श्री वर्मा

भोपाल
राजस्व एवं मुरैना जिला के प्रभारी मंत्री श्री करण सिंह वर्मा  ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मुरैना को सुंदर और विकसित जिला बनायेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मन लगाकर कार्य करें, अधिकार का उपयोग कम और कर्तव्य का पालन अधिक करें। राजस्व मंत्री श्री वर्मा  कलेक्ट्रेट सभागार मुरैना में  विभागों कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुरैना ज़िला विकास के कई आयामों को सजोये है, हम सब मिलकर इस ज़िले को अग्रणी ज़िलों की सूची में ले जायेगे।   

 राजस्व  मंत्री श्री  वर्मा ने कहा कि  लक्ष्य को देखते हुये हमें स्वच्छता अभियान को मुरैना जिले में तत्परता से चलाना होगा। उन्होंने  पंचायत भवनों के निर्माण एवं नल-जल योजना की विस्तृत जानकारी लेते हुये कहा कि कोई भी घर नल के कनेक्शन के बिना नहीं रहना चाहिये।  मुरैना के हर नागरिक के घर में स्वच्छ पानी पहुंचे।  उन्होंने कहा कि मुरैना में सरसों तेल, शहद उत्पादन, आजीविका गारमेन्ट्स के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन एवं इसके प्रसंस्करण पर भी ध्यान दिया जाये। कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना से खरीफ एवं रबी की फसलों की विस्तृत जानकारी ली एवं उनकी पैदावार एवं उर्वरक वितरण की स्थिति पर जानकारी मांगी।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि जो भी गौशालायें बंद पड़ी है, उन्हें तत्काल चालू करवाया जाये। गाय के लिये रोड़ किनारे चद्दर के शेड डलवाए जाएँगे, जिससे गौवंशों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने  केबिनेट चर्चा में गौवंश के लिये अनुदान बढ़ा दिया है। गौशाला सिर्फ अधिकारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी है।   

मंत्री श्री वर्मा ने पीएचई विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जितनी भी पानी सप्लाई की लाइनें बंद पड़ी है, उनका निरीक्षण कर तुरंत चालू करवाया जाए एवं मुझे रिपोर्ट दिखाई जाए। भारी बरसात को देखते हुये तालाबों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।  मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  आवास योजना एवं पीएम किसान सम्मान निधि योजना रोटी, कपड़ा, मकान की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने वाली हैं। सभी अधिकारी इन योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचायें। हम जनता के लिए हैं, जनता हमारे लिए नहीं। सभी अधिकारी कार्य करने में अपना सम्मान समझे, ईमानदारी से कार्य करें।  ज़िले में हो रहे कार्यों की आगे भी इसी तरह समीक्षा करता रहूँगा।

बैठक में कलेक्टर द्वारा बताया गया कि मृदा नमूना की स्थिति जिले में अच्छी है एवं उद्यानिकी में आलू उत्पादन अच्छा हो रहा है। इज़राइली सरकार की मदद से नूरावाद में एक हाई एक्सीलेंस सेन्टर बनाया गया है।  एफ.पी.ओ. की मदद से हम ब्राडिंग का कार्य कर रहे है, जिसमें महिलायें ज्यादा शामिल है।

इस अवसर पर मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, विधायक श्रीमती सरला रावत, मुरैना विधायक श्री दिनेश गुर्जर, अम्बाह विधायक श्री देवेन्द्र सखवार, कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना, पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ, वन मंडलाधिकारी श्री स्वरूप दीक्षित, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, सहित जनप्रतिनिधि एवं समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति