स्पीच थैरेपी सेंटर का शुभारंभ, अब सुन-बोल सकेंगे मूक-बधिर बच्चे

रायपुर

अर्पण कल्याण समिति द्वारा बजाज कालोनी, न्यू राजेन्द्र नगर में संचालित दिव्यांग पब्लिक स्कूल के मूक-बधिर बच्चों के लिए यंग इंडिया और रामा टीएमटी के सहयोग से शाला परिसर में अत्याधुनिक स्पीच थैरेपी सेंटर की स्थापना की गई है। इस क्षेत्र के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. राकेश पाण्डेय व डॉ. श्रीमती रुचिरा पाण्डेय मूक-बधिर बच्चों को विभिन्न उपकरणों व यंत्रों से नियमित जांच कर इनके सुनने व बोलने की क्षमता का विकास करेंगे।

स्पीचथैरेपी सेंटर का पूर्व महापौर नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने शुभारंभ किया। यंग इंडिया और रामा टीएमटी ने अर्पण दिव्यांग स्कूल को स्पीच व हियरिंग थैरेपी उपकरण प्रदान किए। इन उपकरणों को देखकर स्कूल के बच्चों ने इशारों की भाषा में बताया कि वे भी अब सुन तथा बोल सकेंगे। श्रवण व संवाद विकास कक्ष को विशेष रूप से मूक-बधिर विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यहां स्थापित उपकरण बच्चों की संवाद क्षमता और सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी व सरल बनाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमोद दुबे ने कहा कि यह स्पीच थैरेपी सेंटर मूक बधिर बच्चों के लिए वरदान साबित होगा। ये विशेष बच्चे अब सुन और बोल सकेंगे। कार्यक्रम में यंग इंडिया की चेयर रायपुर चैप्टर अनुजा भंडारी, पूर्व चेयर जुगल मदनानी, चेयर एक्सेसिबिलिटी वर्टिकल पंकज सोमानी, को-चेयर एक्सेसिबिलिटी वर्टिकल अंजलि केजरीवाल, रामा टीएमटी के स्टाफ मौजूद थे। आभार प्रदर्शन समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा व कार्यक्रम का संचालन स्कूल की कोआॅर्डिनेटर सीमा छाबड़ा ने किया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति