पेरिस पैरालंपिक के सितारों से मिले प्रधानमंत्री, अवनि ने जर्सी भेंट की, मोदी को पदक पर साइन करते हुए भी देखा गया

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने आवास पर पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाले एथलीटों से मुलाकात करते हुए शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। पेरिस में पैरालंपिक खेलों में भारत ने कुल 29 पदक जीतते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। खेल मंत्रालय द्वारा शेयर किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पदक विजेताओं से बातचीत करने से पहले उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ियों ने पीएम को खास चीजें गिफ्ट की। पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा ने प्रधानमंत्री मोदी को साइन की हुई भारतीय जर्सी भेंट की।

पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाले एथलीटों से बातचीत के दौरान खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और भारतीय पैरालंपिक समिति के प्रमुख देवेंद्र झाझरिया भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी को पदक पर साइन करते हुए भी देखा गया। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच1) में स्वर्ण पदक जीतने वाली अवनि लेखरा और दृष्टिबाधित जूडोका कपिल परमार के साथ अन्य एथलीट प्रधानमंत्री के साथ फोटो लेते हुए नजर आए। इस दौरान परमार ने पीएम मोदी से अपने पदक पर उनके साइन भी लिए।

पेरिस खेलों में भारत के 84 सदस्यीय दल ने हिस्सा लिया और तीन साल पहले टोक्यो खेलों में हासिल किए गए 19 पदकों के पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। इन खेलों के दौरान भारत ने पहली बार एथलेटिक्स की ट्रैक स्पर्धओं में पदक जीतने के अलावा तीरंदाजी में पहली बार स्वर्ण (हरविंदर सिंह के माध्यम से) पदक जीता। भारत ने कुल 29 पदक जीते, जिनमें सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत ने पहली बार पैरालंपिक में 7 गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

पेरिस से लौटने के बाद पैरालंपिक खिलाड़ियों को सरकार की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। खेल मंत्री मंडाविया ने स्वर्ण पदक विजेताओं को 75 लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को 50 लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 30 लाख रुपये दिए। राकेश कुमार के साथ मिलकर कांस्य पदक जीतने वाली बिना हाथ वाली तीरंदाज शीतल देवी जैसे मिश्रित टीम स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 22.5 लाख रुपये की राशि मिली।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति