हरियाणा विधानसभा चुनाव: दोनों दलों के उम्मीदवार घोषित होने के बाद गठबंधन की संभावना फिलहाल खत्म

नई दिल्ली
कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 89 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और गठबंधन के तहत एक सीट उसने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को दी है। मुख्य विपक्षी दल द्वारा हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 89 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) और समाजवादी पार्टी के साथ उसके गठबंधन की संभावना फिलहाल खत्म हो गई है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है।

कांग्रेस ने बुधवार देर रात 40 उम्मीदवार घोषित किए। फिर उसने बृहस्पतिवार तड़के पांच, सुबह दो और दोपहर के समय एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया। उसने 41 प्रत्याशियों की घोषणा पहले कर दी थी। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने भिवानी विधानसभा सीट माकपा को देने का फैसला किया है।

पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि सोहना विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में जा सकती है। हालांकि कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को यहां से रोहताश खटाना को उम्मीदवार घोषित कर दिया। कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत की थी, जिसमें दोनों पक्षों के बीच गतिरोध पैदा हो गया था। हरियाणा के कुछ कांग्रेस नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ गठबंधन पर आपत्ति व्यक्त की थी।

केजरीवाल की पार्टी ने भी 89 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दोनों दलों के उम्मीदवार घोषित होने के बाद गठबंधन की संभावना फिलहाल खत्म है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख उदय भान की मौजूदगी में हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पत्रकार सर्व मित्र कंबोज को सिरसा जिले की रानिया सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार में ऊर्जा एवं जेल मंत्री की जिम्मेदारी निभाने वाले रणजीत चौटाला पिछली बार रानिया से निर्दलीय विधायक चुने गए थे। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने हिसार से चुनाव लड़ने के लिए विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी। लोकसभा चुनाव में वह हार गए। अपनी पांचवीं सूची में, कांग्रेस ने उकलाना (सुरक्षित) से नरेश सेलवाल और नारनौद से जसबीर सिंह के नामों की घोषणा की।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला के पुत्र आदित्य सुरजेवाला को कैथल से टिकट दिया गया है। सुरजेवाला के पुत्र पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में सुरजेवाला कैथल से चुनाव हार गए थे। कांग्रेस ने पंचकूला से पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्र मोहन, हिसार से राम निवास रारा, बवानी खेड़ा से प्रदीप नरवाल, अंबाला शहर से निर्मल सिंह, ऐलनाबाद से भरत सिंह बेनीवाल और आदमपुर से चंद्र प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है।

फरीदाबाद से लखन कुमार सिंघला, बल्लभगढ़ से पराग शर्मा, फतेहाबाद से बलवान सिंह दौलतपुरिया और हथीन से मोहमद इसराइल को चुनावी मैदान में उतारा है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर एक चरण में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति