शहडोल नपा कार्यालय में जमकर मचा हंगामा, पार्षद ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की

शहडोल
शहर के वार्ड नंबर-30 के पार्षद दानिश अहमद ने अपने कुछ साथियों के साथ नगरपालिका कार्यालय में पहुंचकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पार्षद ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पार्षद ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में अवैध निर्माण कराया जा रहा है, जिसे बंद नहीं कराया जा रहा है। पालिका प्रशासन उनके कहने के बावजूद इस मामले में कोई दखल नहीं दे रहा है, इसलिए वो परेशान है। पार्षद के इस कदम के बाद नगर पालिका प्रशासन की ओर से उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को पत्र लिखा है। इस घटनाक्रम की सूचना कलेक्टर सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई है। संबंधित पार्षद कांग्रेस पार्टी का बताया जा रहा है। नगरपालिका सीएमओ अक्षत बुंदेला ने कोतवाली थाना प्रभारी को भेजे पत्र के मुताबिक वार्ड क्रमांक-30 के पार्षद दानिश अहमद ने नगर पालिका कार्यालय के अंदर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया।

नगर पालिका कार्यालय पहुंच की नारेबाजी
पत्र में लिखा है कि पार्षद ने अपने 10-12 साथियों के साथ कार्यालय में आकर नारेबाजी शुरू कर दी। उनकी मांग थी कि वार्ड क्रमांक 30 में रहने वाले सूरज वरगाही के अवैध निर्माण को बंद कराते हुए संबंधित भवन ठेकेदार को मौके पर बुलाया जाए। कार्यालय के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि संबंधित व्यक्ति को विधिवत नोटिस दिए हैं। उसको समझाया है कि वह अवैध निर्माण रोक दे।

साथी पार्षदों ने आत्मदाह करने से होका
पार्षद से चर्चा हो ही रही था कि उन्होंने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। किसी तरह से कार्यालय में उपस्थित अन्य पार्षदों ने दानिश अहमद को समझाइश देकर कार्यालय से बाहर किया। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने कहा कि उन्हें अभी तक इस संबंध में पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने पर न्याय संहिता के हिसाब से उचित कार्रवाई की जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति