मध्यप्रदेश में मेडिकल कॉलेज के नियमों में बदलाव की तैयारी, शिक्षकों को वेतन-भत्‍ते में मिलेगा लाभ

भोपाल
प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए सरकार नई व्यवस्था बनाने जा रही है। अभी एक कॉलेज को छोड़कर दूसरे सरकारी कॉलेज में नियुक्ति पाने वाले शिक्षक की वरिष्ठता समाप्त हो जाती थी। वरिष्ठता कम होने से उनका वेतन भी कम हो जाता था। अब ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि उनकी वरिष्ठता यथावत रहेगी। ऐसे में उनको मिलने वाले वेतन-भत्ते में लाभ हो सकता है, पर हानि नहीं। सरकारी से सरकारी, सरकारी और स्वशासी और स्वशासी-स्वशासी के बीच यह व्यवस्था रहेगी। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने शासन को प्रस्ताव भेजा है।

वरिष्ठता प्रभावित होने के कारण नए कालेजों में फैकल्टी में पद भरने में मुश्किल आ रही थी। इस वर्ष से प्रारंभ हुए सिवनी, मंदसौर और नीमच मेडिकल कॉलेज में पद भरने में यह दिक्कत आई थी, जिससे 150 की जगह 100-100 सीटों की ही मान्यता मिल पाई।

यह है मौजूदा हाल
    प्रदेश में 13 स्वशासी मेडिकल कॉलेज हैं।
    सरकार अब स्वशासी की जगह सरकारी कॉलेज खोल रही है।
    सतना पहला सरकारी कॉलेज था।
    इस वर्ष तीन और कालेज खुले हैं।
    सरकार ने हर लोकसभा क्षेत्र में एक कॉलेज खोलने का लक्ष्य रखा है।
    फैकल्टी की कमी पूरी करने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति