सरकार की डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक, TRAI और DoT ने मिलकर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों मोबाइल नंबरों को बंद कर दिया

नई दिल्ली
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) और दूरसंचार विभाग (DoT) ने मिलकर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों मोबाइल नंबरों को बंद कर दिया है। इसके साथ ही 50 कंपनियों को भी ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। सरकार ने फर्जी कॉल और मैसेज पर लगाम लगाने के लिए पिछले कुछ महीनों में 1 करोड़ से अधिक सिम कार्ड बंद किए हैं और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसके अलावा, 1 अक्टूबर 2024 से एक नई पॉलिसी लागू होने जा रही है, जिसके तहत यूजर्स को फर्जी लिंक वाले मैसेज और स्पैम कॉल से राहत मिलेगी।

3.5 लाख नंबर बंद
केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि DoT और TRAI ने मिलकर स्पैम कॉल करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 3.5 लाख से ज्यादा नंबर बंद किए गए हैं और 50 कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। सिंधिया ने बताया कि Sanchar Saathi पोर्टल के माध्यम से अब तक 1 करोड़ से अधिक फर्जी मोबाइल कनेक्शन काटे जा चुके हैं। यह कदम यूजर्स की संतुष्टि बढ़ाने और देश में टेलीकॉम सेक्टर के विकास को समर्थन देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

TRAI और DoT का कड़ा कदम
दूरसंचार विभाग की प्रेस रिलीज के अनुसार, TRAI और DoT मिलकर स्पैम-फ्री टेलीकॉम सेवाओं के लिए काम कर रहे हैं। TRAI ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को बल्क कनेक्शन, रोबोटिक कॉल्स और प्री-रिकॉर्डेड कॉल्स को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। पिछले 15 दिनों में 3.5 लाख नंबरों को बंद किया गया है। इसके अलावा, 50 कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। 3.5 लाख से अधिक बिना सत्यापित SMS हेडर और 12 लाख कंटेंट टेम्पलेट भी ब्लॉक किए गए हैं। सरकार के ऑनलाइन Sanchar Saathi पोर्टल के जरिए अब तक 1 करोड़ से अधिक फर्जी नंबर बंद किए गए हैं, और 2.27 लाख मोबाइल हैंडसेट भी ब्लॉक किए गए हैं, जो फर्जी कॉल्स में इस्तेमाल हो रहे थे। 1 अक्टूबर 2024 से नई पॉलिसी लागू की जाएगी, जिससे टेलीकॉम सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। 1 अप्रैल 2025 से सर्विस की हर महीने मॉनिटरिंग की जाएगी, जो अभी हर तीन महीने में होती है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति