2023 में इंटरनेट शटडाउन में भारत की स्थिति सबसे खराब- रिपोर्ट

नईदिल्ली
 मणिपुर में फिर हालात हिंसक हो गए हैं, जिसके चलते प्रदेश में मंगलवार को आदेश जारी कर ्गले पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है. भारत में इटंरनेट का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही स्थिति खराब भी हो रही है. दरअसल भारत में इंटरनेट शटडाउन दुनिया में सबसे ज्यादा होता है. भारत में पिछला साल यानी 2023 इंटरनेट शटडाउन के लिहाज से सबसे खराब साल था. वहीं इस साल भी स्थिति कुछ ज्यादा अच्छी नहीं रही. ऐसे में चलिए जानते हैं कि भारत में इंटरनेट शटडाउन की स्थिति क्या है और बाकि देशों के मुकाबले हमारे देश में इंटरनेट कितनी बार बंद किया जाता है.

भारत में इंटरनेट शट़डाउन सबसे ज्यादा

गौरतलब है कि 39 देशों में कम से कम 283 बार इंटरनेट को शटडाउन किया गया. इसमें भारत सबसे आगे रहा. साल 2023 में इंटरनेट बाधित होने के ये आंकड़े एक्सेस नाउ और #KeepItOn द्वारा जारी किए गए हैं. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे पिछले साल श्रिंकिंग डेमोक्रेसी, ग्रोइंग वॉयलेंस के कारण इंटरनेट शटडाउन किया गया था. बता दें 2016 में निगरानी शुरू होने के बाद से ये सबसे बड़ी संख्या है, जो 2022 से 41% की वृद्धि और 2019 में पिछले रिकॉर्ड उच्च से 28% की तेजी को बताती है. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट शटडाउन की संख्या 2022 में 49 से घटकर 2023 में 17 हो गई. वहीं मणिपुर के लिए इंटरनेट शटडाउन के लिहाज से पिछला और ये साल भी कुछ खास नहीं रहा.

मणिपुर में कितनी बार इंटरनेट किया गया बंद?

मणिपुर में हिंसक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में साल 2023 में प्रदेश में 3 मई, 25 जुलाई, 23 सितंबर, 26 सितंबर, 10 नवंबर, 19 नवंबर, 2 दिसंबर, 18 दिसंबर को इंटरनेट की सुविधा बंद की गई. इसके अलावा इस साल यानी 2024 में 16 फरवरी, 24 फरवरी और 10 सितंबर को इंटरनेट की सुविधा बाधित की गई है. मणिपुर के हालात देखते हुए आने वाले दिनों में भी इंटरनेट बाधित किया जा सकता है.

2023 में इंटरनेट शटडाउन में भारत की स्थिति सबसे खराब

साल 2023 में सबसे ज्यादा इंटरनेट बाधित होने के कारण भारत ऐसा देश बन गया है जहां इंटरनेट शटडाउन की स्थिति सबसे खराब रही. पिछले पांच सालों में भारतीय अधिकारियों ने 500 से ज्यादा बार इंटरनेट को बाधित किया और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में रहने वाले लाखों लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा. मई और दिसंबर के बीच मणिपुर में लगभग 32 लाख लोगों को 212 दिनों तक इंटरनेट समस्याओं का सामना करना पड़ा. इसके अलावा पांच दिन या उससे अधिक समय तक चलने वाले शटडाउन की संख्या 2022 में 15% से बढ़कर 2023 में 41% पंहुच गयी. इसके साथ ही 59% शटडाउन ने विशेष रूप से मोबाइल नेटवर्क्स पर निशाना साधा, वो भी एक ऐसे देश में जहां इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लगभग 96% लोग वायरलेस सेवाओं पर निर्भर हैं.   

भारत के मुकाबले बाकि देशों में कितनी बार इंटरनेट किया गया बंद?

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बाकि देशों के मुकाबले भारत में इंटरनेट शटडाउन सबसे ज्यादा किया गया. जहां साल 2023 में पाकिस्तान में 7 बार, फलस्तीन में 16 बार, ईरान में 34 बार, इराक में 6 बार, युद्धग्रस्त यूक्रेन में 8 बार तो वहीं म्यांमार मं 37 बार इंटरनेट बंद किया गया. वहीं दुनिया के अन्य देशों में 59 बार इंटरनेट शटडाउन किया गया. ऐसे में भारत में पिछले साल इंटरनेट बंद करने की घटनाएं सबसे ज्यादा देखने को मिलीं.  

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति