भारत में 2014 से चीनी लहसुन पर लगा हुआ है प्रतिबंध, सेहत के लिए है खतरनाक

नई दिल्ली

 चीन का लहसुन जो 2014 से ही भारत में प्रतिबंधित है, अब तस्करी के जरिए मार्केट में आ चुका है। उस पर प्रतिबंध इसलिए लगाया गया कि वह सेहत के लिए खतरनाक है। वजह ये कि उसमें कीटनाशकों का उच्च स्तर होता है। उसके फंगसयुक्त होने का भी डर था, इसलिए बैन लगा। लेकिन देसी लहसुन से काफी सस्ता होने की वजह से अवैध तरीके बाजार में उतारा जा रहा है। कहीं आप भी तो अनजाने में चीनी लहसुन तो नहीं खरीद रहे? आखिर कैसे पहचानें कि आप जो लहसुन खरीद रहे हैं, वह देसी है या प्रतिबंधित चीनी लहसुन है, आइए जानते हैं।

बाजार में खतरनाक चीनी लहसुन की एंट्री!
प्रतिबंध के बावजूद चीन के लहसुन की भारत में बिक्री का खुलासा तब हुआ जब गुजरात के राजकोट में चीन लहसुन के 30 बैग मिले। ये लहसुन गोंडल के एग्रीकल्चर मार्केट प्रोड्यूस कमिटी (एपीएमसी) में मिले जिसके बाद वहां हंगामा मच गया। व्यापारियों ने प्रतिबंधित चीनी लहसुन मिलने के विरोध में गोंडल एपीएमसी में ऑक्शन रोक दिया। मार्केट में चीनी लहसुन की गैरकानूनी तरीके से सप्लाई के खिलाफ 1 दिन का प्रोटेस्ट भी किया। इस लहसुन की तस्करी इसलिए होती है कि ये देसी लहसुन से काफी सस्ता है और इसे अच्छे मार्जिन पर बेचकर अच्छा खासा मुनाफा कमाया जा सकता है। लेकिन ये लोगों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ है। व्यापारियों के विरोध-प्रदर्शन के बाद गुजरात सरकार ने पूरे राज्य के बाजारों की जांच करने के आदेश दिए हैं कि वहां कहीं अवैध तरीके से चीनी लहसुन की सप्लाई तो नहीं की गई है।

ऐसे करें चीनी लहसुन की पहचान
चीन दुनिया में लहसुन का सबसे बड़ा उत्पादक है। वहां इसे उगाने में बहुत ज्यादा केमिकल और कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिए खतरनाक है। इसके अलावा उसमें फंगस मिलने की भी आशंका थी जिस वजह से भारत सरकार ने 2014 में उस पर प्रतिबंध लगा दिया था। प्रतिबंध के बावजूद तस्करी के जरिए उसकी बाजार में एंट्री डराने वाली है। बड़ा सवाल ये है कि आखिर कैसे पहचानें कि हम जो लहसुन खरीद रहे हैं वह चाइनीज है या देसी। दरअसल, चीनी लहसुन को पहचानना बहुत आसान है। उसका रंग, आकार और उसकी गंध देसी लहसुन से अलग होती है। चीनी लहसुन आम तौर पर देसी लहसुन के मुकाबले छोटे होते हैं। वह हल्के सफेद और हल्के गुलाबी रंगत लिए हुए होते हैं। दूसरी तरफ देसी लहसुन साइज में बड़े होते हैं और उनका रंग सफेद या फिर क्रीम कलर का होता है। दोनों के सुगंध में भी फर्क है। देसी लहसुन की गंध तेज होती है जबकि चाइनीज लहसुन की गंध हल्की होती है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति