मसूरी घूमने आए नोएडा के पर्यटकों के साथ सुबह बड़ा हादसा, दो पर्यटकों की मौत, 4 घायल

देहरादून
 मसूरी घूमने आए नोएडा के पर्यटकों के साथ शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इन पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित हो कर मसूरी मार्ग पर मैगी पांइंट के पास गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हैं।

शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी देहरादून-मसूरी मार्ग पर मैगी पॉइंट के पास एक कार नियंत्रण खोकर खाई में गिर गई है। यह सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम सहस्त्रधारा पोस्ट से एएसआई विजेंद्र कुड़ियल के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के रवाना हुई।

कार में 6 लोग सवार थे

मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम ने पाया कि खाई में गिरी कार में 6 लोग सवार थे जिनमें से तीन लोग मामूली चोटें होने के कारण खुद ही खाई से निकल कर सड़क तक आ गए थे लेकिन तीन लोग कार में ही फंसे हुए थे। इन लोगों ने बताया कि कार में फंसे तीनों लोगों की हालत नाजुक है।

पुलिस ने शवों को बाहर निकाला

एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर सर्विस की टीम में तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू किया। खाई में उतरकर टीम ने कार में फंसे एक व्यक्ति को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। कार में फंसे अनिल कुमार (32) पुत्र बालेराम, निवासी सेक्टर 134 नोएडा जिला गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश (वाहन चालक) और अजय (31) पुत्र छत्रपाल, निवासी चोला चौकी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने इन दोनों को शवों को बाहर निकाला।

ये हुए हैं घायल

गुल्लू (29) पुत्र बालेराम निवासी नोएडा, गौतमबुद्ध नगर, राजू (30) पुत्र रविंद्र निवासी नगली बजितपुर , सेक्टर 135 नोएडा उत्तर प्रदेश, मोनू (28) पुत्र चरण सिंह निवासी ढकोली थाना बीवी नगर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश और सुभाष (27) पुत्र संजय निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर घायल हुए हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति