अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच, बिना एक भी गेंद फेंके पांचवें दिन रद्द करना पड़ा

ग्रेटर नोएडा
 बारिश के कारण अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र क्रिकेट टेस्ट बिना एक भी गेंद फेंके पांचवें और आखिरी दिन रद्द कर दिया गया। दोनों टीम के बीच टॉस तक नहीं हो पाया। लगातार बारिश और खराब आउटफील्ड के चलते मैच जब रद्द किया गया तो एक अनोखा रिकॉर्ड भी बन गया। भारत में मौसम की वजह से एक भी गेंद डाले बगैर रद्द हुआ यह पहला और ओवरऑल आठवां टेस्ट मैच बन गया।

पांच दिन में एक भी गेंद नहीं
पांत दिन में इस मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी है। पहले दो दिन आउटफील्ड गीली थी, जिससे अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए इस मैदान की तैयारी पर भी सवाल उठे हैं। अफगानिस्तान इस मैच की मेजबान है, जिसे टॉप टीमों के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिलता। आईसीसी से 2017 में टेस्ट टीम का दर्जा मिलने के बाद यह उसका 10वां टेस्ट है। यह टेस्ट आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल का हिस्सा नहीं है। न्यूजीलैंड टीम अब श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसके बाद भारत के खिलाफ 16 अक्टूबर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए वापस आएगी।

छब्बीस साल पहले हुआ था ऐसा
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अभी तक सात ही मैच ऐसे हुए हैं जो एक भी गेंद फेंके बिना रद्द किए गए हैं। पिछली बार ऐसा मामला भारत और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच में हुआ था। दोनों टीमों के बीच 1998 में डुनेडिन टेस्ट भी बारिश के कारण रद्द हुआ था।

मौसम की वजह से टेस्ट इतिहास के रद्द मैच

    इंग्लैंड Vs ऑस्ट्रेलिया, मैनचेस्टर, 1890
    इंग्लैंड Vs ऑस्ट्रेलिया, मैनचेस्टर, 1938
    ऑस्ट्रेलिया Vs इंग्लैंड, मेलबर्न, 1970
    न्यूजीलैंड Vs पाकिस्तान, डुनेडिन, 1989
    वेस्टइंडीज Vs इंग्लैंड, गयाना, 1990
    पाकिस्तान Vs जिंब्बावे, फैसलाबाद, 1998
    न्यूजीलैंड Vs भारत, डुनेडिन, 1998

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति