लगातार दूसरे महीने भी खुदरा महंगाई दर 4% से कम, जानें नए आँकड़े

मुंबई

केंद्र सरकार ने अगस्त माह के लिए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) खुदरा महंगाई के आँकड़े जारी कर दिए हैं। अगस्त 2024 में खुदरा मुद्रास्फीति 3.65% रही। वहीं जुलाई में दरें 3.6% था।  बता दें कि अगस्त 2023 में खुदरा महंगाई दर 6.83% था।

बता दें कि रॉयटर्स पोल ने अनुमान लगाया था कि अगस्त में खुदरा महंगाई 3.5% रहेगी। लेकिन आंकड़ों में मामूली अंतर सामने आया है। अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति पिछले 5 वर्षों में दूसरी बार निचले स्तर पर रही। वहीं लगातार दूसरे महीने रिटेल इन्फ्लेशन का आंकड़ा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से लक्ष्य 4% से नीचे रहा।
क्या कहते हैं आँकड़े? (CPI Retail Inflation in August 2024)

अगस्त में ग्रामीण महंगाई दर बढ़कर 4.16% हो गया है, जो जुलाई में 4.10% था। शहरी महंगाई दर भी 3.03 से बढ़कर 3.14% हो चुकी है। कपड़े, जूते की खुदरा मुद्रास्फीति 2.67% से बढ़कर 2.72% हो चुकी है। बिजली और ईंधन की आँकड़े अगस्त में 5.48% से बढ़कर 5.31% तक पहुँच चुकी है। हाउसिंग महंगाई में भी मामूली इजाफा हुआ है, दरें 2.68% से बढ़कर 2.66% तक पहुँच चुकी है। सीपीआई कोड महंगाई 3.4% पर स्थिर है।
अगस्त में बढ़े सब्जियों के दाम (Vegatable Retail Inflation)

पिछले महीने खाने-पीने की चीजों के कीमतों में इजाफा हुआ है। सब्जियों की महंगाई दर 6.83% से बढ़कर 10.71% हो चुकी है। वहीं दालों की कीमत में नरमी देखी गई। महंगाई दर 14.77% से घटकर  13.60% पहुँच चुकी है।
औद्योगिक उत्पादन घटा (Industrial Prodution Growth)

औद्योगिक उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई है। जुलाई में औद्योगिक उत्पादन ग्रोथ दर 4.8% रही। जबकि पिछले साल जुलाई में 6.2% की वृद्धि हुई थी। मीनिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के बुरे प्रदर्शन के कारण औद्योगिक उत्पादन में कमी दर्ज की गई है।

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति