मोटरसाइकिल चोर को मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार बेचने की फिराक में घूम रहा था आरोपी

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत घर के सामने,खड़ी,मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है और आरोपी के कब्जे से चोरी हुई मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया है, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 11 सितम्बर 2024 को प्रार्थी रोहित कुमार अग्रवाल थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था की 10 सितम्बर 2024 की रात लगभग 8.00 बजे अपनी मोटरसाइकिल हीरो एच.एफ. डिलक्स क्रमांक सी.जी. 16 सी. क्यू. 4729 काला नीला रंग को घर के,बाहर रखा था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना मे वृद्धि होने पर अज्ञात चोरो के,विरूद्ध सख्त कार्यवाही के लिये पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा, पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर के मार्गदर्शन, एसडीओपी अलेक्सियुस टोप्पो के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर मोटरसाइकिल चोरी के अज्ञात आरोपी की पतासाजी के दौरान घटना स्थल के आसपास के सी.सी.टी.व्ही. फुटेज को खंगाला गया जिसमे एक आरोपी मोटरसाइकिल हीरो एच.एफ. डिलक्स को लेकर जाते दिखा जिसके संबंध में पतासाजी करने पर मुखबिर से पता चला कि वार्ड नंबर 15 पेण्ड्रा दफाई का रहने वाला आकाश मोगरे द्वारा मोटरसाइकिल की चोरी कर,बेचने के लिये घूम रहा है,,मुखबिर की सूचना पर आकाश मोगरे को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया गया।

आरोपी आकाश मोगरे पिता नरेश लाल उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 15 पेण्ड्रा दफाई मनेन्द्रगढ़ थाना मनेन्द्रगढ़ जिला एम.सी. बी. छत्तीसगढ़ द्वारा अपना जूर्म स्वीकार कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है,सम्पूर्ण कार्यवाही प्रमुख रूप से थाना प्रभारी सुनील तिवारी, सउनि मनीष तिवारी, प्रधान आरक्षक, इस्तियाक खान, पुष्कल सिन्हा, राकेश शर्मा, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, राकेश तिवारी, सैनिक विनित सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति