नक्सल प्रभावित इलाके में फंसे ऑल इंडिया साइकिलिंग यात्रा पर निकले आसिफ, सीआरपीएफ के जवानों ने रेस्क्यू कर निकाला

मंडला

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर क्षेत्र निवासी आसिफ खान ऑल इंडिया साइकिलिंग यात्रा पर निकले है। इस दौरान वे नक्सल प्रभावित इलाके में फंस गए थे। सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। आसिफ ने बताया कि आगे बर्फीली जगहों से गुजरना है, लेकिन लक्ष्य भारत भ्रमण का है।

दरअसल, आसिफ खान साइकिल यात्रा से भारत भ्रमण कर रहे है। वे छत्तीसगढ़ से होते मध्य प्रदेश के पहले पढ़ाव मंडला पहुंचे। मंडला पहुंचने के दौरान रोटरी क्लब की टीम ने आसिफ खान का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। आसिफ ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि पोलियो को जड़ से मिटाने के लिए रोटरी क्लब मुहिम चला रही है। उसी बात को लोगों तक पहुंचने वह निकले है।

साथ ही फिटनेस, पर्यावरण और हेलमेट के लिए जागरूक कर रहे है। बस्तर की प्राकृतिक खूबसूरती को जन जन तक बता रहे है, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा बस्तर घूमने पहुंचे। आगे आसिफ खान ने बताया कि उनका सपना है कि भारत भ्रमण के दौरान क्रिकेटर महेंद्र धोनी से मिले। उन्होंने 300 मीटर का रिकार्ड गिनीश वर्ल्ड रिकार्ड मे दर्ज कराया है।

सफर के दौरान आ रही कठिनाइयों के बारे में बताते हुए आसिफ ने कहा कि बारिश का दौर है और नक्सल प्रभावित जगह में फंस गया था। जहां सीआरपीएफ के जवानों ने रेस्क्यू कर निकाला। आगे बर्फीली जगहों से गुजरना है, लेकिन लक्ष्य भारत भ्रमण का है। मंडला में रोटरी क्लब ने आसिफ के रुकने और भोजन की व्यवस्था मृदुकिशोर होटल में की थी। रात्रि विश्राम के बाद आसिफ सुबह जबलपुर के लिए साइकिल से रवाना हो गए है। आसिफ का सपना है कि वह साइकिल से 7 महीने में 19000 हजार किलोमीटर का सफर तय कर पूरे भारत का भ्रमण करेंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति