एनआईए की अमृतपाल समर्थकों के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

 अमृतसर
खालिस्तानी संगठन 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थक पर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बड़ा एक्शन लिया है. जांच एजेंसी ने पंजाब में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है. इस कार्रवाई के दौरान अमृतसर के ब्यास में भी NIA ने रेड की है. अमृतसर जिले के ब्यास में अमृतपाल समर्थक का फर्नीचर हाउस है.

बता दें कि अमृतपाल सिंह ने 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में पंजाब की खडूर साहिब सीट से निर्दलीय जीत दर्ज की है. लोकसभा चुनाव जीतने के बाद जेल में बंद अमृतपाल ने सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती के बीच सांसद के रूप में शपथ ली थी. कोर्ट अमृतपाल को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए पैरोल दी थी.

अमृतपाल के खिलाफ एक दर्जन मामले

खालिस्तान के पैरोकार अमृतपाल सिंह पर पंजाब के विभिन्न थानों में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं. असम के डिब्रूगढ़ में भी उसके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है. गौरतलब है कि डिब्रूगढ़ जेल की जिस सेल में अमृतपाल बंद है, वहां पर कुछ आपत्तिजनक इलेक्ट्रॉनिक सामान मिला था, जिसके बाद उसके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज हुआ. 2 फरवरी 2023 से 30 मार्च 2023 के बीच अमृतपाल के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में कई संगीन धाराओं के तहत कई गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं.

इन मामलों में 19 मार्च 2023 को अजनाला पुलिस स्टेशन पर किया गया हमला भी शामिल है, जिसमें उसके समर्थक गैरकानूनी हथियार लेकर थाने में घुस गए थे और जमकर उत्पात मचाया था. इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. अमृतपाल और उसके साथियों पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने, लोगों को धमकाने, रैश ड्राइविंग, भड़काऊ बयान देने आदि मामले भी शामिल हैं.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति