पांच घंटे में तय होगी दुर्ग-विशाखापट्टनम की 300 किलोमीटर की दूरी

रायपुर

 छत्‍तीसगढ़ में दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेस 15 सितंबर से दुर्ग से विशाखापत्तनम के लिए दौड़ेगी। इस ट्रेन के जरिये रायपुर से विशाखापत्तनम की 300 किलोमीटर दूरी, केवल पांच घंटे में पूरी होगी। रेलवे मंडल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

पहली वंदे भारत एक्सप्रेस दिसंबर 2022 से बिलासपुर से नागपुर के बीच शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चल रही है। डीआरएम संजीव कुमार ने पिछले दिनों दुर्ग से विशाखापत्तनम वंदेभारत एक्सप्रेस के संचालन की दृष्टि से दुर्ग स्टेशन में बुनियादी तकनीकी व्यवस्था का मुआयना कर दिशा-निर्देश दिए थे।
यह भी पढ़ें
चीख-चीखकर बोला बेटा, मेरी मां को डॉक्‍टरों ने मार डाला, रायपुर में सामने आया अक्षय की फिल्म 'गब्बर इज बैक' जैसा मामलाचीख-चीखकर बोला बेटा, मेरी मां को डॉक्‍टरों ने मार डाला, रायपुर में सामने आया अक्षय की फिल्म 'गब्बर इज बैक' जैसा मामला

शुक्रवार को दुर्ग से विशाखापट्टनम तक चलने वाली वंदेभारत ट्रेन का ट्रायल किया गया। वंदेभारत तड़के 5:45 पर दुर्ग रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक से रवाना हुई। वंदेभारत ट्रेन चेयर कार होगी, स्लीपर नहीं। इसमें लोको पायलट, टीटीई, कोच अटेंडर ड्यूटी के लिए रिजर्व किए जा रहे हैं।

दुर्ग से चलेगी नई ट्रेन

नई वंदेभारत ट्रेन रायपुर की जगह दुर्ग से चलेगी। यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि यहां पर कोचिंग यार्ड है। ट्रेन की बोगियां और इंजन के 10 सितंबर तक दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि, रेलवे की तरफ से अधिकृत तौर पर यह नहीं बताया गया कि यह ट्रेन कितने बजे रवाना होगी और कितने बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी।

इन स्टेशनों में होगा स्‍टाॅपेज

वंदेभारत ट्रेन दुर्ग से रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाभांजी, टिटलागढ़, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम और विजयानगरम होते हुए विशाखापत्तनम पहुंचेगी। हालांकि स्‍टॉपेज किन-किन स्टेशनों पर और किराया क्या होगा, इसकी अधिकृत जानकारी फिलहाल रेलवे की ओर से जारी नहीं की गई है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति