विभाग के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश

कोरिया

संभागीय संयुक्त संचालक डॉ0 अनिल कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजित कर विभाग के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। संयुक्त संचालक डॉ0 शुक्ला ने खराब परफॉर्मेंस वाले कार्यक्रमों में नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन एवं समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

संभागीय संयुक्त संचालक डॉ0 अनिल कुमार शुक्ला द्वारा मुख्य रूप से क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की सराहना की गई एवं कुष्ठ कार्यक्रम के प्रति नाराजगी जाहिर की गई, अंधत्व निवारण कार्यक्रम, मुख्य स्वास्थ्य कार्यक्रम में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया गया। नर्सिंग होम एक्ट में पंजीकृत सभी संस्थाओं में लगातार निरीक्षण तथा छुटे हुए आयुष्मान हितग्राहियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। डॉ. शुक्ला ने कोरिया जिले को सरगुजा संभाग के अंतर्गत सभी जिलों की अपेक्षा बेहतर कार्य के लिए सराहना की।

इस दौरान उन्होंने नवीन निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय एवं एम.सी.एच भवन का निरीक्षण किया तथा जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय में पोषण अभियान अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह 2024 कार्यक्रम में शामिल होकर संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगो को जागरूक करने का आहृान किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनहत एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़ार का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा पाये गये कमियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति