कैरिबियाई प्रीमियर लीग: ड्वेन ब्रावो ने आंद्रे रसल को गिफ्ट किया गोल्डन बूट, खुशी से झूम उठे

मुंबई
कैरिबियाई प्रीमियर लीग में एक मैच के दौरान ड्वेन ब्रावो ने आंद्रे रसल को अपना गोल्डन बूट गिफ्ट किया है। ब्रावो द्वारा गिफ्ट किए गए जूते को रसल ने बिना देरी किए पहना और उसी के साथ ट्रेनिंग भी की। ब्रावो द्वारा रसल को बूट देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ड्वेन ब्रावो ने हाल ही में कहा था कि कैरिबियाई प्रीमियर लीग के जारी सत्र के बाद इस टूर्नामेंट से संन्यास लेंगे।

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के आधिकारिक अकाउंट द्वारा शेयर की गई एक क्लिप में ड्वेन ब्रावो आंद्रे रसेल को अपने गोल्डन जूते दे रहे हैं। वीडियो में रसल उन जूतों को पहनकर नेट्स में प्रैक्टिस के लिए गए। उन्होंने बताया कि ये जूते काफी आरामदायक हैं। ब्रावो ने रसल को जूते देने के दौरान कहा, ''लेडीज एंड जेंटलमैन, एक ऑलराउंडर से दूसरे तक, मैं जनरल को अपने जूते सौंप रहा हूं।'' रसल ने यह भी बताया कि वह जूते पहनकर भी गेंदबाजी करेंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ब्रावो ने वर्ष 2021 के टी-20 विश्वकप के शुरुआती चरण में ही वेस्टइंडीज के बाहर हो जाने के बाद टी-20 को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने 2023 में आईपीएल से भी संन्यास के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (केएसके) के गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाई। ब्रावो सीपीएल में भी अभी तक सबसे अधिक विकेट लेने गेंदबाज हैं। उन्होंने 103 मैचों में 22.40 की औसत और 8.69 की इकॉनमी से 128 विकेट लिए हैं।

सीपीएल 2024 घरेलू सरजमी पर ब्रावो का अंतिम टूर्नामेंट होगा, हालांकि वह दुनिया के अन्य हिस्सों में खेली जाने वाली टी-20 लीग खेलेंगे। वह आईएलटी-20 में एमआई एमिरेट्स का और मेजर क्रिकेट लीग (एमएलसी) में टेक्सास सुपर किंग्स (टीएसके) का हिस्सा हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति