“मल्लिकार्जुन खड़गे में कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता नजर आती है : अनुराग ठाकुर

जम्मू
 जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां जोरों पर है। जम्मू में एक सभा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव 2024 में यदि कांग्रेस की 20 सीटें और आ गई होती तो ये सारे के सारे लोग जेल में होते।

उन्होंने कहा, “मल्लिकार्जुन खड़गे में कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता नजर आती है। खड़गे चुनाव हारने के बाद भी भारत के लोकतंत्र और भारत की जनता का अपमान करते हैं। इसके अलावा विदेश में जाकर राहुल गांधी भारत को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। राहुल गांधी देश के टुकड़े करने वाले लोगों के साथ नजर आते हैं। भारतीय जनता पार्टी देश के टुकड़े करने वालों को जड़ से खत्म करने का काम करती है। कांग्रेस की तानाशाही वाली मानसिकता नहीं चलेगी। इसे देश स्वीकार नहीं करता है।”

इसके अलावा उन्होंने भारत विरोधी सांसद इल्हान उमर से राहुल गांधी की मुलाकात को देश विरोधी बताया। उन्होंने आगे कहा, “जो ताकतें देश के खिलाफ चलती थीं राहुल गांधी उनके साथ चलते हैं। वह भारत विरोधी इल्हान उमर के साथ मुलाकात करते हैं। वहां कौन सा झंडा था। यह लोग क्यों पाक अधिकृत कश्मीर से आए लोगों के और भारतीय समुदाय के हक छीनना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी क्यों आरक्षण को खत्म करना चाहती है।”

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य में चुनावों के बीच कश्मीर के अनंतनाग में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि लोकसभा चुनावों में 400 सीटों का दावा करने वाले लोग 246 सीटों पर आ गए। यदि कांग्रेस पार्टी की 20 सीटें और आ गई होती तो ये सभी लोग आज जेल में होते। ये लोग जेल में ही रहने लायक हैं। भारतीय जनता पार्टी भाषण बहुत देती है, लेकिन काम और कथनी में बहुत ही ज्यादा फर्क है।

 

 

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति