राजस्थान के पूर्व मंत्री सुंदरलाल ‘काका’ का निधन, सरकार बनाने के लिए भैरोंसिंह शेखावत हेलिकॉप्टर से लेने गए थे

जयपुर
राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता काका सुंदरलाल का निधन हो गया।वह करीब 92 वर्ष के थे। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे और उन्होंने गुरुवार देर रात जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव झुंझुनूं जिले के बुहाना तहसील के कलवा में किया जाएगा।

वह सात बार विधायक निर्वाचित हुए और राज्य के दो बार कैबिनेट एवं एक बार राज्य मंत्री तथा एक बार संसदीय सचिव रहे। वह कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों में रहते विधायक चुने गए और वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित कई नेताओं ने दुख जताया। श्री शर्मा ने श्री सुंदरलाल के निधन पर कहा कि भाजपा के वयोवृद्ध सुन्दरलाल "काका" के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका देवलोकगमन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणो में स्थान एवं परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
इसी तरह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदरलाल काका जी के निधन का दु:खद समाचार मिला है। संगठन और जनसेवा के प्रति आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्री राठौड़ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति