आमिर खान की फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ की फैन है क्रिकेटर डेविड वॉर्नर की बेटी

मुंबई,

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर की बेटी इसला बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सुपरहिट फिल्म तारे ज़मीन पर की बहुत बड़ी फैन है। आमिर खान ने अपने सिने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। इन्हीं में से एक है, आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई फिल्म तारे ज़मीन पर। वर्ष 2007 में रिलीज हुई यह फिल्म आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखती है। इसका क्रेज अभी भी जारी है।ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर की बेटी इसला को हाल ही में तारे ज़मीन पर के गाने "बम बम बोले" को देखते हुए देखा गया।

क्रिकेटर डेविड वार्नर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी छोटी बेटी फिल्म तारे ज़मीन पर के पॉपुलर गाने बम बम बोले को एन्जॉय करते हुए नज़र आ रही है। गाने का नाम अंदाज़ा लगाते हुए, उन्होंने कैप्शन में लिखा है। इस्ला ने इसे बहुत सुना और देखा है। क्या आप मुझे बता सकते हैं कि यह क्या है?? #शो#फैमिली@इंडिया।

आमिर खान की आने वाली फिल्म सितारे ज़मीन पर की जब से घोषणा हुई है तब से लोग उसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस फिल्म में वह जेनेलिया देशमुख और दर्शील सफारी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना करेंगे। फिल्म सितारे ज़मीन पर की कहानी डाउन सिंड्रोम पर केंद्रित होगी। इस फ़िल्म के ज़रिए आमिर खान का मकसद डाउन सिंड्रोम के बारे में बातचीत शुरू करना और इस बीमारी से पीड़ित लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों को संवेदनशीलता से दिखाना है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति