जेडीयू राज्यसभा सांसद संजय झा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए सौंपा ज्ञापन

पटना
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तर बिहार में रेल नेटवर्क और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए एक ज्ञापन सौंपा।

"रेल मंत्री ने इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने का दिया आश्वासन"
संजय झा ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट "एक्स" पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "दिल्ली में कल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात कर उत्तर बिहार में रेल नेटवर्क और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए एक ज्ञापन सौंपा। इसमें जयनगर-दरभंगा रेलखंड के दोहरीकरण, ट्रेन संख्या 12141 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल से पाटलिपुत्र) के दरभंगा होते हुए जयनगर तक विस्तार और सकरी जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काम के अग्रिम समापन सहित 19 मांगें शामिल हैं। माननीय रेल मंत्री ने इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है।"

"पिछड़े जिलों में विकास की रफ्तार और तेज होगी"
राज्यसभा सांसद ने आगे लिखा, "हमारा मानना है कि उत्तर बिहार में रेल नेटवर्क एवं सुविधाओं का विस्तार होने पर न केवल करोड़ों लोगों के लिए आवागमन सुगम होगा, बल्कि पिछड़े जिलों में विकास की रफ्तार और तेज होगी।"

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति