मध्यप्रदेश लौटने पर कपिल परमार और रूबीना फ्रांसिस का भव्य स्वागत

भोपाल
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि प्रदेश की सभी अकादमियों में पैरा खिलाड़ियों के लिये अलग से विशेष सीट की व्यवस्था की जायेगी। साथ ही उनके लिये नौकरी के साथ विशेष बजट का भी प्रावधान किया जायेगा। मंत्री श्री सारंग ने आज टी.टी. नगर स्टेडियम में पैरालंपिक में काँस्य पदक हासिल कर लौटै मध्यप्रदेश के सीहोर के जूडो खिलाड़ी कपिल परमार और पैरालंपिक में काँस्य पदक अर्जित कर मध्यप्रदेश के जबलपुर की शूटिंग खिलाड़ी रूबीना फ्रांसिस का भोपाल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। मंत्री श्री सारंग ने पैरालंपिक जूड़ो में पदक जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी कपिल परमार और रूबीना फ्रांसिस से भेंट कर उनकी हौसला आफजाई की। इस मौके पर कपिल परमार के कोच श्री मुनव्वर अंजार और पिता रामसिंह परमार, खेल संचालक श्री रवि कुमार गुप्ता और संयुक्त संचालक श्री बी.एस. यादव सहित स्टेडियम के खिलाड़ी एवं कोच भी उपस्थित थे।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि पैरालंपिक में मध्यप्रदेश का नाम दोनों खिलाड़ी कपिल परमार और रूबीना फ्रांसिस ने बढ़ाया है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि हम हर क्षेत्र में हिन्दुस्तान का नाम रोशन करें, उनके सपने को हमारे खिलाड़ियों ने पूरा किया है। निश्चित रूप से मध्यप्रदेश के लिये बहुत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जब ऐसे खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते हैं, तो आगे आने वाली पीढ़ी को इनसे प्रेरणा मिलती है। हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़े, इसके लिये हम प्रयास करेंगे।

खिलाड़ी कपिल परमार ने कहा कि पेरिस पैरालंपिक में इतिहास रचने वाले भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ बिताए आत्मीय पलों को भी साझा किया। कपिल परमार ने खेल मंत्री श्री सारंग की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हर कदम पर हमसे बात कर हमारा हौसला बढ़ाया है। उन्होंने हमें हमेशा मोटिवेट किया। समय-समय पर उन्होंने हमसे बात कर किसी भी प्रकार की परेशानी न होने की बात भी पूछी।

मंत्री श्री सारंग ने राजा भोज विमानतल पर पेरिस पैरालंपिक के 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा में काँस्य पदक विजेता मध्यप्रदेश अकादमी की रुबीना फ्रांसिस के भोपाल आगमन पर आत्मीय स्वागत कर पदक जीतने की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बेटी रुबीना की इस उपलब्धि ने देश और मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति