आराध्य माता करमा देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि लिए मांगेंगे आशीर्वाद

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 सितंबर को करमा तिहार में होंगे शामिल

आराध्य माता करमा देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि लिए मांगेंगे आशीर्वाद

प्रति वर्ष भादो एकादशी को मनाया जाता है प्रकृति का पर्व करमा तिहार

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 14 सितंबर को राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि मंडपम में आयोजित प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत करमा तिहार में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय आराध्य माता करमा देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं उन्नति के लिए आशीर्वाद मांगेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कंवर समाज हरि हरवंश सिंह मिरी करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग, नंदकुमार साय, अध्यक्ष महिला प्रभाग अखिल भारतीय कंवर समाज पमशाला, जशपुर श्रीमती कौशल्या साय और संरक्षक छत्तीसगढ़ कंवर समाज विकास समिति टाटीबंध रायपुर, श्रीमती उर्मिला जे.एल. पैकरा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ट सामाजिक प्रतिनिधि गण डी.डी. सिंह, नकुल चंद्रवंशी टीकाराम कंवर, भीम सिंह कंवर, विनोद साय, जयप्रकाश साय, आर.एन. साय, मनोहर सिंह पैकरा, शिवकुमार कंवर, तिमीरेंदु शेखर सिंह कंवर, महिपाल सिंह कंवर और संकेत साय पैकरा शामिल होंगे।

 गौरतलब है कि प्रति वर्ष भादो मास एकादशी को प्रकृति का यह करमा तिहार मनाया जाता है। प्रकृति के इस पर्व में करम डार का विधि विधान के साथ स्वागत एवं पूजा की जाती है तथा करम कहानी का बखान किया जाता है। इस पारंपरिक मौके पर सामूहिक रूप से पारंपरिक सामूहिक करमा नृत्य एवं करमा गीत का भी आयोजन किया जाता है। यह कार्यक्रम का आयोजन रात भर चलता है। सुबह के समय करमा डार के विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन होता है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति