ऊर्जा मंत्री ने शिवपुरी में की आपदा राहत तैयारियों की समीक्षा

भोपाल

ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शिवपुरी में आपदा राहत की तैयारियों की समीक्षा की और बुधवार को लगातार हुई वर्षा में जिले के विभिन्न इलाकों में हुई क्षति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सर्वे जल्द कराएं और आपदा प्रभावित लोगों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अभी टीम अलर्ट मोड पर रहे। कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित न हो पाए। जल-भराव वाले स्थलों पर लोग न जाएं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि जल-भराव के कारण मच्छर जनित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। अत: प्रभावित एरिया में हेल्थ कैंप लगाएं और लोगों का चेकअप कराया जाए। शहरी क्षेत्र में भी सीएमओ नगर पालिका द्वारा दवा का छिड़काव कराया जाए।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण कई गांव में विद्युत की समस्या भी आई है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य चौराहा पर स्ट्रीट लाइट चालू रहना चाहिए। पुलिस की टीम भी भ्रमण करती है, उन्हें यदि कहीं मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट बंद है या खराब दिखती है तो उसकी जानकारी तत्काल विद्युत विभाग की टीम को दें।

प्रभारी मंत्री ने कहा है कि इस प्रकार की आपदा प्राकृतिक है इन्हें रोका नहीं जा सकता, लेकिन आपदा में राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी बेहतर होना चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी सतर्क रहकर काम करें। कहीं भी कोई स्थिति खराब होती है उसकी सूचना तत्काल दी जाए, जिससे वहां राहत एवं बचाव कार्य समय पर कराया जा सके।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति